एसिडिटी हो तो एक चम्मच खा लीजिए ये हरे बीज, एक्सपर्ट ने कहा पेट को मिल जाएगी राहत

Seeds For Acidity: एसिडिटी की समस्या में पेट में जलन होने लगती है. इसमें व्यक्ति का चैन से उठना-बैठना भी मुश्किल हो जाता है. ऐसे में यहां जानिए कौन से बीज खाने पर एसिडिटी से राहत मिल सकती है.

Fennel Seeds For Acidity
1 / 7
Fennel Seeds For Acidity

Acidity Home Remedies: गलत खानपान और लाइफस्टाइल का सही ना होना एसिडिटी की वजह बन जाता है. गर्माहट से पहली ही हालत खराब रहती है और उसपर पेट में जलन होने लगे तो समस्या कई गुना तक बढ़ जाती है. एसिडिटी होने पर पेट में दर्द होने लगता है, खट्टी डकार आने लगती है और सीने में जलन की समस्या भी हो जाती है. ऐसे में एसिडिटी को दूर करने के लिए सौंफ खाई जा सकती है. एम्स ट्रेंड डॉक्टर सेठी का कहना है कि सौंफ के बीज एसिडिटी से राहत दिलाने में कमाल का असर दिखाते हैं. आप भी आजमाकर देख सकते हैं यह नुस्खा.

विज्ञापन

एसिडिटी में सौंफ

एसिडिटी में सौंफ 2 / 7

सौंफ में फाइबर, एंटी-ऑक्सीडेंट्स और अन्य प्राकृतिक गुण पाए जाते हैं जो गैस, ब्लोटिंग और एसिडिटी को कम करते हैं.

विज्ञापन

कैसे खाएं सौफ

कैसे खाएं सौफ 3 / 7

एसिडिटी होने पर एक चम्मच सौंफ के दाने खाए जा सकते हैं. इसके अलावा, सौंफ को पानी में उबालकर इस पानी को ठंडा करके पिया जा सकता है.

ठंडा दूध भी है फायदेमंद

ठंडा दूध भी है फायदेमंद 4 / 7

पेट की जलन को शांत करने के लिए ठंडा दूध पिया जा सकता है. ठंडा दूध एसिडिटी में बेहद फायदेमंद साबित होता है.

विज्ञापन

केला

केला 5 / 7

एसिडिटी को शांत करने के लिए आप केला भी खा सकते हैं. यह पेट की परत को शांत करता है और एसिडिटी से राहत दिलाता है.

जीरा पानी

जीरा पानी 6 / 7

एसिडिटी से परेशान हैं तो जीरा पानी पी सकते हैं. जीरा पानी पाचन को बेहतर बनाने में असर दिखाता है.

विज्ञापन

पिएं पानी

पिएं पानी 7 / 7

एसिडिटी की दिक्कत पानी की कमी से भी हो सकती है. ऐसे में पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं और एसिडिटी होने पर भी अच्छीखासी मात्रा में पानी पीते रहें. यह भी पढ़ें - क्या खाने-पीने से बढ़ता है यूरिक एसिड? आज से ही छोड़ दीजिए ये गलतियां करना

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन