गन्ने का जूस पीने का सही तरीका क्या है? डॉक्टर ने बताया 99% लोग कर रहे हैं ये गलतियां

Ganne Ka Ras Peene Ka Tarika: भीषण गर्मी में गन्ने का रस बहुत ही ज्यादा पसंद किया जाता है. यह शरीर को अंदर से ठंडा रखने का काम करता है, लेकिन इसे सही मात्रा और सही तरीके से पीना बेहद जरूरी है. अगर ऐसा नहीं किया जाता तो ब्लड शुगर का लेवल बिगड़ सकता है.

Ganne Ka Ras Peene Ka Tarika
1 / 7
क्या है गन्ने का जूस पीने का सही तरीका? Image Credit- AI

गर्मियों में गन्ने का जूस पीना लगभग हर किसी को पसंद होता है.  यह शरीर को तुरंत एनर्जी देने के साथ ठंडक भी पहुंचाता है. इसलिए लोग बिना सोचे-समझे गन्ने का जूस पी लेते हैं और सोचते हैं कि यह फायदा ही करेगा, लेकिन ऐसा नहीं है क्योंकि इसको लेकर डॉक्टर बिस्वरूप रॉय चौधरी का कहना है कि गन्ने का जूस गलत तरीके से पीने पर फायदे की जगह नुकसान भी पहुंचा सकता है. कई लोग इसे जल्दी-जल्दी पीते हैं, जिससे ब्लड शुगर बढ़ने लगता है.

विज्ञापन

क्या है गन्ने का जूस पीने का सही तरीका?

क्या है गन्ने का जूस पीने का सही तरीका? 2 / 7

डॉक्टर बिस्वरूप रॉय चौधरी का कहना है कि गन्ने का जूस पीने का सही तरीका गन्ने को चबाकर खाना या पीना है. इसे बिना किसी मशीन इस्तेमाल करें पीना बहुत ही फायदेमंद है, जिससे ब्लड शुगर लेवल में रहता है. इसे भी पढ़ें- क्या गर्मियों में गलत जूते बढ़ा सकते हैं इंजरी का खतरा? डॉक्टर ने बताया सही फुटवियर चुनने का तरीका

विज्ञापन

फिर क्या मशीन का जूस नहीं पी सकते हैं?

फिर क्या मशीन का जूस नहीं पी सकते हैं? 3 / 7

डॉक्टर बिस्वरूप रॉय चौधरी का मानना है कि अगर कोई इंसान चाहता है कि इसका ब्लड शुगर लेवल में रहे तो उसे बहुत ही धीमी तरीके से गन्ने का जूस पीना होगा. ठीक इसी तरह जिस तरह से चबाकर जूस मुंह में पहुंचता है.

खाली पेट गन्ने का जूस पीना

खाली पेट गन्ने का जूस पीना 4 / 7

कई लोग सुबह खाली पेट गन्ने का जूस पी लेते हैं, लेकिन डॉक्टरों के मुताबिक ऐसा करना हर किसी के लिए सही नहीं होता. इसमें नेचुरल शुगर काफी ज्यादा होती है, जो ब्लड शुगर तेजी से बढ़ा सकती है.

विज्ञापन

जरूरत से ज्यादा पी लेना

जरूरत से ज्यादा पी लेना 5 / 7

गन्ने का जूस हेल्दी जरूर माना जाता है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि इसे बार-बार पिया जाए. एक्सपर्ट्स कहते हैं कि ज्यादा मात्रा में सेवन करने से कैलोरी और शुगर की मात्रा बढ़ सकती है. आप दिन में एक बार ही जूस का सेवन करें.

किसी बीमारी से पीड़ित इंसान सलाह पर पीएं

किसी बीमारी से पीड़ित इंसान सलाह पर पीएं  6 / 7

गन्ने का जूस एक तरह की नेचुरल ड्रिंक है, जिसे हर कोई आसानी से पी लेता है. मगर ऐसा करना नुकसानदायक हो सकता है. अगर आपको कोई बीमारी है या शुगर के मरीज हैं तो डॉक्टर की सलाह पर ही इसका सेवन करें.

विज्ञापन

गन्ने का जूस धूप में पीने से बचें

गन्ने का जूस धूप में पीने से बचें 7 / 7

दोपहर के वक्त धूप में ठंडा गन्ने का जूस पीने से बचें. ऐसा करना नुकसानयादक हो सकता है और बर्फ शरीर से अंदर जाकर रिएक्ट कर सकता है. बाकी ज्यादा फायदे के लिए जूस के साथ नींबू और पुदीना मिलाना अच्छा है. इसे भी पढ़ें- एसिडिटी हो तो एक चम्मच खा लीजिए ये हरे बीज, एक्सपर्ट ने कहा पेट को मिल जाएगी राहत

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन