बच्चे को हो गई है कब्ज तो खिलाएं ये 5 फल, डॉक्टर ने कहा मल हो जाएगा मुलायम

Constipation In Kids: कब्ज में बच्चे को क्या खिलाएं कि उसे फ्रेश होने में दिक्कत ना आए, जानिए यहां. डॉक्टर बता रहे हैं कि कौन से फल खाने पर बच्चे की कब्ज दूर हो सकती है.

fruits for constipation for kids
1 / 7
fruits for constipation for kids

Fruits For Constipation: कब्ज एक ऐसी दिक्कत है जो बड़ों को ही नहीं बल्कि बच्चों को भी हो सकती है. कब्ज होने पर मलत्याग करने में दिक्कत होती है, बच्चे को पॉटी नहीं आती या उसे खूब जोर लगाना पड़ता है. ऐसे में पैरेंट्स की चिंता बढ़ने लगती है. इसपर बच्चों के डॉक्टर प्रनव जे भदेसिया ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से पोस्ट शेयर किया है और बताया है कि कब्ज में बच्चे को कौन से फल खिलाने पर फायदा मिल सकता है और कैसे कब्ज दूर हो सकती है.

विज्ञापन

पपीता

पपीता 2 / 7

बच्चे को कब्ज में पपीता जरूर खिलाएं. पपीता फाइबर से भरपूर होता है और कब्ज को दूर करता है.

विज्ञापन

नाशपाती

नाशपाती 3 / 7

फाइबर से भरपूर होने के साथ ही नाशपाती में नेचुरल सोर्बिटोल होता है. ऐसे में कब्ज से परेशान बच्चे को नाशपाती खिलाने पर फायदा मिलता है.

सेब और कीवी

सेब और कीवी 4 / 7

सेब और कीवी को छिलका समेत बच्चे को खिलाएं. इनके छिलकों में भरपूर फाइबर होता है जो कब्ज से राहत दिलाने में मदद करता है.

विज्ञापन

आलू बुखारा

आलू बुखारा5 / 7

कब्ज में बच्चे को आलू बुखारा खिलाएं. यह कब्ज से लड़ता है और मलत्याग को आसान बनाता है.

सूखा आलू बुखारा

सूखा आलू बुखारा 6 / 7

सूखे आलू बुखारा को प्रून्स कहते हैं. यह कब्ज से राहत दिलाने में मददगार होता है इसीलिए बच्चे को खिलाया जा सकता है.

विज्ञापन

इन वॉर्निंग साइन पर रखें नजर

इन वॉर्निंग साइन पर रखें नजर 7 / 7

डॉक्टर बताते हैं कि हर कब्ज फल खाने पर ही ठीक नहीं होती. अगर बच्चा पॉटी रोकता है, उसके मल में खून नजर आता है या फिर मलत्याग करते हुए बच्चा रोता है तो यह किसी खतरे का संकेत हो सकता है. इस स्थिति में डॉक्टर से मिलने में देरी नहीं करनी चाहिए. यह भी पढ़ें - दर्द नहीं बल्कि ये 7 दिक्कतें देती हैं किडनी कैंसर का संकेत, जानिए कब डॉक्टर से मिलने में नहीं करनी चाहिए देरी

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन