Liver Belly: लिवर बेली क्या है? जानिए किन संकेतों की वजह से ऐसा होता है

Liver Belly: खराब लाइफस्टाइल की वजह से लिवर में कई तरह की दिक्कतें होने लगती हैं. एक वक्त के बाद लिवर फैटी होने लगता है, लेकिन अगर आप कुछ बातों पर ध्यान देंगे तो इस परेशानी से बचा जा सकता है. 

Liver Belly
1 / 7
लिवर बेली क्या है? Image Credit- News24

Liver Belly Kaise Banaye Hota Hai: लिवर में कुछ भी दिक्कत होती है तो शरीर में कई तरह के बदलाव आने लगते हैं. पेट का आकार बढ़ने लगता है और हमेशा फूला हुआ दिखाई देने लगता है. कुछ लोग इसे नॉर्मल फैट कहकर टाल देते हैं, लेकिन शरीर में कई तरह के बदलाव नजर आते हैं. अगर इन बदलाव पर ध्यान दिया जाए तो आपको पता चलेगा कि लिवर में कुछ परेशानी हो रही है. इसको लेकर एक्सपर्ट का कहना है कि लिवर से जुड़ी कुछ गंभीर समस्याओं की वजह पेट में सूजन या फैट जमा होने की स्थिति को दर्शाता है.  

विज्ञापन

लिवर बेली क्या है?

लिवर बेली क्या है? 2 / 7

लिवर बेली तब होता है जब लिवर की बीमारी पेट में सूजन करने लगती है. यह अक्सर लिवर सिरोसिस, गंभीर फैटी लिवर या लंबे समय से चली आ रही लिवर की बीमारी में देखा जा सकता है. इसे भी पढ़ें- 1 चम्मच चिया सीड्स कैसे खानी चाहिए? एक्सपर्ट से जानिए क्या है सही तरीका

विज्ञापन

लिवर सिरोसिस हो सकती है वजह

लिवर सिरोसिस हो सकती है वजह  3 / 7

सिरोसिस में लिवर पर दाग बन जाते हैं. इसकी वजह से ब्लड सर्कुलेशन इफेक्ट होता है और पेट में फैट जमा होने का खतरा भी बढ़ सकता है.

फैटी लिवर डिजीज

फैटी लिवर डिजीज 4 / 7

कुछ लोगों में फैटी लिवर समय के साथ सूजन और लिवर को नुकसान पहुंचा सकता है, जिससे कई तरह की परेशानियां पैदा होने लगती है.

विज्ञापन

हेपेटाइटिस की वजह  

हेपेटाइटिस की वजह  5 / 7

यह परेशानी हेपेटाइटिस बी या सी की वजह से भी हो सकती है. अगर आपको यह बीमारी लंबे वक्त से है तो लिवर खराब होने लगता है और इसे गंभीर नुकसान पहुंचता है.

शराब का सेवन करना

शराब का सेवन करना  6 / 7

लंबे समय तक ज्यादा शराब पीने से लिवर खराब होने लगता है. यह काम करना बंद कर देता है और सिरोसिस का खतरा बढ़ सकता है. इसलिए आप शराब पीना कम कर दें.

विज्ञापन

लिवर बेली के गंभीर संकेत

लिवर बेली के गंभीर संकेत 7 / 7

इस दौरान आपका पेट फूलने लगता है. भारीपन से साथ खिंचाव महसूस होने लगता है. कई बार पैर और टखनों में सूजन आने लगती है. ध्यान ना दिया जाए तो थकान महसूस होने लगती है और इंसान की भूख कम हो जाती है. इसे भी पढ़ें- ठाणे में 1 महीने के बच्चे का निकाला गया दांत! जानिए Natal Teeth को हटाना कब है जरूरी

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.  

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन