1 चम्मच चिया सीड्स कैसे खानी चाहिए? एक्सपर्ट से जानिए क्या है सही तरीका

Chia Seeds Kaise Khaye: चिया सीड्स खाने से कई तरह के फायदे मिलते हैं, लेकिन इसे कैसे खाया जा सकता है यह बहुत लोगों को पता है. चिया सीड्स पोषक तत्वों से भरपूर सुपरफूड हैं, मगर इसे सही तरीके से खाया जाना जरूरी है.

Chia Seeds Kaise Khaye
1 / 6
चिया सीड्स खाने का सही तरीका. Image Credit- Freepik

How To Eat Chia Seeds: आजकल हेल्दी डाइट की बात हो और चिया सीड्स का नाम न आए, ऐसा कम ही होता है. छोटे-छोटे ये बीज फाइबर, ओमेगा-3 फैटी एसिड, प्रोटीन और कई जरूरी मिनरल्स से भरपूर होते हैं. हालांकि, कई लोग इन्हें सीधे खा लेते हैं, जबकि एक्सपर्ट के अनुसार चिया सीड्स का सेवन सही तरीके से करना ज्यादा फायदेमंद माना जाता है. अगर आपको इसका सही तरीका नहीं मालूम को यह लेख आपकी मदद कर सकता है.  

विज्ञापन

चिया सीड्स खाने का सही तरीका

चिया सीड्स खाने का सही तरीका2 / 6

चिया सीड्स खाना हेल्थ के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है, लेकिन एक्सपर्ट मनीष आचार्य जी का कहना है कि सही तरीका पता होना जरूरी है. इसलिए आप 1 चम्मच चिया सीड्स को 20 मिनट पानी में भिगोएं और फिर सेवन करें. इसे भी पढ़ें- रोज कच्चा लहसुन खाने से क्या होता है? एक्ट्रेस सोहा अली खान भी Garlic खाकर करती हैं दिन की शुरुआत

विज्ञापन

दही के साथ मिलाकर खाएं

दही के साथ मिलाकर खाएं 3 / 6

अगर आपके पानी में भिगोकर खाना अच्छा नहीं लगता तो दही का इस्तेमाल कर सकते हैं. दही के साथ खाना पाचन के लिए अच्छा हो सकता है और गर्मियों में यह पेट को राहत देने का काम भी करता है.

ओट्स या दलिया के साथ मिलाकर खाएं

ओट्स या दलिया के साथ मिलाकर खाएं4 / 6

आप ओट्स या फिर दलिया के साथ भी चिया सीड्स मिलाकर खा सकते हैं. इससे न सिर्फ आपका पेट भरेगा, बल्कि आपको बाहर के खाने की क्रेविंग भी नहीं होगी. बेस्ट रहेगा कि आप इसे दलिया के साथ पका लें.

विज्ञापन

क्या चिया सीड्स सीधे खा सकते हैं?

क्या चिया सीड्स सीधे खा सकते हैं? 5 / 6

सूखे चिया सीड्स सीधे खाने से बचना बेहतर माना जाता है, क्योंकि ये पानी के साथ मिलते ही तेजी से फूलने लगते हैं. इसलिए बेहतर होगा कि आप पहले से ही अच्छी तरह से मिलाकर खाएं और पाचन दुरुस्त रखें.

किन लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए?

किन लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए?  6 / 6

चिया सीड्स खाने से अगर आपको एलर्जी है या निगलने में परेशानी होती है तो परहेज करें. वहीं, जो ब्लड थिनर दवाएं ले रहे हैं या किसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं, वे नियमित सेवन शुरू करने से पहले डॉक्टर से बात करें. इसे भी पढ़ें- ठाणे में 1 महीने के बच्चे का निकाला गया दांत! जानिए Natal Teeth को हटाना कब है जरूरी अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन