कैंसर की गांठ कहां-कहां होती है? जानिए शरीर कैसे करें Cancer Lumps की पहचान
Cancer Ki Ganth: शरीर पर निकलने वाली हर गांठ कैंसर वाली ही हो ऐसा जरूरी नहीं है, लेकिन कैंसर की गांठ को समय रहते पहचानना बेहद जरूरी है. ऐसे में यहां जानिए शरीर के किन हिस्सों पर नजर आते हैं Cancer Lumps.

Cancer Lump Symptoms: शरीर पर निकलने वाली ज्यादातर गांठें कैंसर वाली नहीं होती हैं. 5 में से 4 गांठें सामान्य ही निकलती हैं. लेकिन, हर गांठ को सामान्य समझकर अक्सर ही लोग कैंसर वाली गांठ को भी इग्नोर कर देते हैं. ऐसे में चाहे हर गांठ कैंसर नहीं होती लेकिन हर असामान्य गांठ की जांच करना जरूरी है. यहां जानिए कैंसर की गांठ कैसे पहचानी जाती है और यह गांठ शरीर पर कहां-कहां नजर आती है.
स्तन पर बन सकती है कैंसर की गांठ
2 / 7स्तन पर या फिर बगल में कैंसर वाली गांठ हो सकती है. यह बिना दर्द वाली गांठ हो सकती है. अगर गांठ नहीं जा रही और समय के साथ सख्त होती जा रही है तो डॉक्टर से जांच करवाना जरूरी है.
गर्दन के किनारे पर गांठ
3 / 7गर्दन के किनारे पर गांठें हो सकती हैं. अगर बिना किसी सर्दी-जुकाम के इस हिस्से पर निकली गांठें सूज जाएं तो यह कैंसर का संकेत (Cancer Sign) हो सकता है.
गर्दन के बीच में गांठ
4 / 7अगर गले के बीचोंबीच गांठ निकल आई है जिससे निगलने में दिक्कत हो रही है, आवाज में भारीपन महसूस हो रहा है और सांस लेने में दिक्कत महसूस हो रही है तो यह गांठ गंभीर हो सकती है.
टेस्टिकल्स पर गांठ बनना
5 / 7अगर पुरुषों को टेस्टिकल्स के आस-पास गांठ महससू हो रही है और टेस्टिकल्स में भारीपन महसूस होने लगा है तो यह कैंसर का लक्षण (Cancer Ka Lakshan) हो सकता है.
त्वचा के ऊपर गांठ निकलना
6 / 7शरीर के किसी हिस्से पर जैसे हाथ, पैर, पीठ और पेट की त्वचा पर गांठ बनती है और छूने पर सख्त महसूस होती है तो यह कैंसर वाली गांठ हो सकती है. इसकी जांच जरूर कराएं.
मुंह पर गांठ बनना
7 / 7जो लोग तंबाकू खाते हैं या धूम्रपान करते हैं उनके मुंह में या जीभ पर गांठ बन सकती है. लेकिन, अगर ये गांठ लाल या सफेद नजर आए और असामान्य रूप से सूजने लगे, इसके कारण मसूड़े सूजने लगें तो डॉक्टर से जांच कराएं.