पुरुषों में भी बढ़ रहा है थायराइड का खतरा, इन लक्षणों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज
Can thyroid affect sperm: थायराइड की बीमारी अब पुरुषों में भी देखी जा रही है. समस्या यह है कि पुरुष अक्सर इसके शुरुआती लक्षणों को सामान्य कमजोरी या बढ़ती उम्र का असर समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, जिससे स्थिति गंभीर हो सकती है.

Thyroid Symptoms: ज्यादातर लोगों को लगता है कि थायराइड की समस्या महिलाओं को होती है, लेकिन ऐसा नहीं है क्योंकि अब इसके लक्षण पुरुषों में भी देखे जा रहे हैं. खराब जीवनशैली, स्ट्रेस, अनियमित खानपान और ऑटोइम्यून बीमारियों के कारण पुरुषों में थायराइड डिसऑर्डर का खतरा बढ़ रहा है. समस्या यह है कि पुरुष अक्सर इसके शुरुआती लक्षणों को सामान्य कमजोरी या बढ़ती उम्र का असर समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, जिससे स्थिति गंभीर हो सकती है.
वजन बढ़ना
2 / 7अगर आपका अचानक वजन बढ़ रहा है तो आपको नजरअंदाज करने की जरूरत नहीं है. ऐसा इसलिए क्योंकि थायराइड होने पर वजन बढ़ने लगता है और पुरुषों की फिगर जरूरत से ज्यादा खराब नजर आती है. इसे भी पढ़ें- किचन के खाली स्पेस अब नहीं लगेगी बोरिंग! इन 5 स्मार्ट ऑर्गनाइजिंग हैक्स से दें नया लुक
लगातार थकान होना
3 / 7नींद में कमी हो जाती है, जिसकी वजह से इंसान पूरी नींद नहीं हो पाती. साथ ही, काम पर जाने का मन नहीं करता है, जिसकी वजह से परेशानी होने लगती है. काम में मन न लगना थायराइड का शुरुआती लक्षण हो सकता है.
बाल झड़ना
4 / 7जरूरत से ज्यादा बाल झड़ना भी इसका एक लक्षण है. अगर आपके बाल ज्यादा उतर रहे हैं तो ऐसा हार्मोन के असंतुलन होने की वजह से हो सकता है. कई बार लोगों का गंजापन का भी सामना करना पड़ता है.
अकड़न की समस्या
5 / 7शरीर में दर्द, मांसपेशियों में कमजोरी और जोड़ों में अकड़न की समस्या भी नजर आ सकती है. अगर आप अंदर से कमजोरी महसूस कर रहे हैं तो इसे नजरअंदाज ना करें.
ध्यान लगाने में परेशानी
6 / 7इंसान का ध्यान लगाने की शक्ति कम हो जाती है. याददाश्त कमजोर होना, चीजों को भूलना और एकाग्रता में कमी भी थायराइड का लक्षण हो सकता है.
थायराइड से बचने के लिए क्या करें?
7 / 7अगर आपको इस बीमारी से बचना है तो अपने आहार पर ध्यान दें. साथ ही, नियमित व्यायाम करें और सिगरेट से दूर करें. अपना हर तीसरे महीने हेल्थ चेकअप करवाएं. इसे भी पढ़ें- गॉल ब्लैडर स्टोन की समस्या कब होती है? पेट में दर्द हो सकता है शुरुआती लक्षण