अचानक शरीर में दर्द वाले दाने होने का क्या कारण है? जानिए कैसे पा सकते हैं छुटकारा
Pimples Causes: गर्मियों में दाने, खुजली या रैशेज होना आम बात है, लेकिन अगर आपके दर्द हो रहा है तो इसे बिल्कुल भी नजरअंदाज ना करें. कई बार जाने होना किसी बीमारी का भी संकेत हो सकता है.

Pimples Home Remedies: इस मौसम में दाने होना बहुत ही आम है, लेकिन शरीर पर अचानक दर्द वाले दाने निकलना ठीक नहीं माना जाता. हल्के समझे जाने वाले दाने कई बार किसी इंफेक्शन या संबंधी बीमारी का संकेत हो सकते हैं. अगर आपके भी दाने हो गए हैं और उसमें दर्द, जलन, खुजली या सूजन नजर आ रही है तो इसे बिल्कुल भी नजरअंदाज ना करें.
दर्द वाले दाने क्यों निकलते हैं?
2 / 6दाने निकलने के कई कारण हो सकते हैं. कई बार शरीर में बैक्टीरियल इंफेक्शन होने पर दर्द वाले दाने निकल सकते हैं जैसे चिकनपॉक्स, हरपीज या फोड़े-फुंसियां आदि. इसे भी पढ़ें- अगले 10 साल में सबसे बड़ा Health Crisis क्या होगा? WHO की रिपोर्ट्स ने बताए 4 खतरे
एलर्जी हो सकता है एक कारण
3 / 6कई बार गर्म खाने या या किसी चीज से एलर्जी होने की वजह से भी दाने हो सकते हैं. स्किन पर लाल दाने के साथ खुजली होना भी इंफेक्शन के संकेत है.
ज्यादा पसीना और गर्मी की वजह
4 / 6जरूरत से ज्यादा पसीना आने वाले को भी दाने निकलने की समस्या हो सकती है. गर्मी में स्किन के रोमछिद्र बंद हो जाते हैं, जिससे घमौरियां या दर्द वाले छोटे दाने हो सकते हैं.
फंगल इंफेक्शन होना
5 / 6फंगल इंफेक्शन नमी की वजह से हो जाता है. इस दौरान कई तरह के दाने और गोल रैशेज भी हो सकते हैं. अगर सफाई का ध्यान न रखा जाए तो यह तेजी से फैल सकते हैं.
कैसे पाएं दाने से छुटकारा?
6 / 6दर्द वाले दाने हो जाएं तो ठंडे पानी से सिकाई करें. साथ ही, गर्मी में हल्के कपड़े पहनें ताकि जलन ना हो. अगर दाने तेजी से फैल रहे हों, उनमें पस बन रही हो, तेज बुखार हो सकता है. इसे भी पढ़ें- गर्मी में बकरों को डिहाइड्रेशन से कैसे बचाएं? ये नुस्खा आएगा आपके बहुत काम