गर्मी में बकरों को डिहाइड्रेशन से कैसे बचाएं? ये नुस्खा आएगा आपके बहुत काम
Goat Health Tips: गर्मी में थोड़ी सी लापरवाही बकरों की सेहत पर भारी पड़ सकती है. इसलिए आप इनका ध्यान रखें और पानी में उन्हें कुछ चीजें डालकर पिलाएं, ताकि उन्हें बीमारियों से बचाया जा सके.

Bakre Ko Garmi Se Kaise Bachaye: गर्मी का मौसम सिर्फ इंसानों ही नहीं बल्कि जानवरों के लिए भी मुश्किल भरा होता है. इस वक्त तो वैसे ही बहुत गर्मी पड़ रही है और बकरा ईद भी करीब है. इसलिए बकरे भी तेज धूप और लू की वजह से जल्दी डिहाइड्रेशन का शिकार हो सकते हैं. ध्यान ना देने पर हालत और गंभीर हो सकते हैं और जानवर की जान खतरे में जा सकती है. ऐसे में जरूरी है कि गर्मियों में बकरों की खास देखभाल की जाए.
बकरों में डिहाइड्रेशन के संकेत
2 / 6बकरे के शरीर में पानी की कमी हो जाए तो आपको कई तरह के संकेत नजर आ सकते हैं जैसे बार-बार हांफना, मुंह सूखना, सुस्ती और कमजोरी, खाना कम खाना या शरीर गर्म रहना आदि. इसे भी पढ़ें-
गर्मी में बकरों को डिहाइड्रेशन से बचाने का उपाय
3 / 6आपको पानी में दो चीजें मिलानी होगी. पहला गुड़ और दूसरा नमक, जिसे एक बाल्टी में डालकर अच्छी तरह से मिलाना होगा और बकरे को पिलाना होगा. इससे पानी की कमी दूर हो जाएगी.
बकरे को ठंडा पानी रखें
4 / 6आपको बकरे को ठंडी जगह पर बैठाना होगा. साथ ही, उनके पास 24 घंटे साफ पानी रखें और कोशिश करें कि पानी ज्यादा गर्म न हो.
हरे चारे खिलाएं
5 / 6बकरे को गर्मी से बचाने के लिए आप उन्हें हरे चने खिलाएं. ऐसा इसलिए क्योंकि गर्मी में सूखा चारा ज्यादा खिलाने से शरीर में पानी की कमी हो सकती है. आप खीरा, तरबूज के छिलके, हरा चारा या लौकी के टुकड़े भी खिला सकते हैं.
शरीर को ठंडा रखने के उपाय
6 / 6गर्मी से बचाने के लिए बकरों के शरीर पर हल्का पानी छिड़क सकते हैं, लेकिन ध्यान रखें कि उन्हें लंबे समय तक गीला न छोड़ें, वरना संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है. इसे भी पढ़ें-