गले के कैंसर के शुरुआती लक्षण क्या होते हैं?

Throat Cancer Symptoms: गले का कैंसर हर व्यक्ति में अलग-अलग होता है और ट्यूमर किस जगह पर है उसपर यह कैंसर निर्भर करता है. ऐसे में गले की कुछ ऐसी दिक्कतें हैं जो लंबे समय तक बनी रहें तो गले के कैंसर का लक्षण हो सकती हैं और इसीलिए इन्हें समय रहते पहचानना जरूरी होता है.

Throat cancer symptoms in hindi
1 / 7
Throat cancer symptoms in hindi

Gale Ke Cancer Ke Lakshan: गले में पनपने वाले कैंसर को गले का कैंसर कहते हैं. इस कैंसर में ट्यूमर गले के किसी भी हिस्से में पनप सकता है. यह गले के निचले हिस्से, टॉन्सिल्स या जीभ को प्रभावित करता है. गले का कैंसर होने पर अक्सर ही इसकी शुरुआत में पहचान करना मुश्किल होता है. ऐसा इसलिए क्योंकि इस कैंसर के लक्षण (Throat Cancer Symptoms) गले की आम दिक्कतों जैसे ही लगते हैं और इसीलिए इन्हें नजरअंदाज कर दिया जाता है. लेकिन, गले के कैंसर को समय रहते पहचानना जरूरी होता है जिससे कि समय पर इलाज शुरू किया जा सके. ऐसे में यहां जानिए कैसे दिखते हैं गले के कैंसर के लक्षण.

विज्ञापन

गले में गांठ महसूस होना

गले में गांठ महसूस होना 2 / 7

गले का कैंसर होने पर गले में गांठ महसूस होती है. यह गांठ छोटी या बड़ी हो सकती है. कई बार ये गांठ दिखती नहीं है और कई बार यह गले के तले पर नजर आ सकती है.

विज्ञापन

कुछ खाने या निगलने में दिक्कत

कुछ खाने या निगलने में दिक्कत 3 / 7

गले का कैंसर होने पर कुछ खाने या निगलने में दिक्कत होने लगती है. यह दिक्कत लंबे समय तक बनी रहे तो डॉक्टर से जांच करवाना जरूरी होता है.

खांसने पर खून आना

खांसने पर खून आना 4 / 7

गले से निकलने वाले बलगम में खून नजर आना गले के कैंसर का संकेत हो सकता है. ऐसे में अगर खांसने पर खून दिखता है तो इसे नजरअंदाज ना करें.

विज्ञापन

एक कान में दर्द

एक कान में दर्द 5 / 7

गले के कैंसर का एक लक्षण यह भी है कि इसमें कान के एक तरफ दर्द महसूस होता है. कानों में होने वाला यह दर्द कई दिनों तक बना रह सकता है.

मुंह खोलने में दिक्कत होना

मुंह खोलने में दिक्कत होना 6 / 7

कैंसर बढ़ने पर मुंह को सामान्य तरह से हिलाने में दिक्कत हो सकती है. जीभ हिलाने में या मुंह खोलने में परेशानी आना भी गले के कैंसर का लक्षण होता है.

विज्ञापन

आवाज में बदलाव आना

आवाज में बदलाव आना 7 / 7

गले के कैंसर में व्यक्ति की आवाज बदलने लगती है. इसमें व्यक्ति की आवाज पहले से अलग लगती है और आवाज में खराश सी सुनाई पड़ती है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन