पेट में कैंसर होता है तो कैसे पता चलता है?

Stomach Cancer Symptoms In Hindi: पेट के कैंसर का जितनी जल्दी पता लगा लिया जाए उतना ही इस कैंसर को जानलेवा होने से रोका जा सकता है. ऐसे में यहां जानिए पेट का कैंसर होने पर शरीर पर कैसे लक्षण (Pet Ke Cancer Ke Lakshan) नजर आने लगते हैं और किस तरह इस कैंसर को पहचाना जा सकता है.

Pet Ke Cancer ke Lakshan
1 / 7
Pet Ke Cancer ke Lakshan

Pet Ke Cancer Ke Lakshan: पेट के कैंसर को आमतौर पर पहचानना मुश्किल होता है क्योंकि इसके लक्षण (Stomach Cancer Symptoms) आम दिक्कतों जैसे ही नजर आते हैं. लेकिन, इस कैंसर का जल्द से जल्द पता लगाना जरूरी होता है जिससे कि कैंसर के सेल्स को ज्यादा बढ़ने से रोका जा सके. ऐसे में यहां जानिए पेट का कैंसर होने पर कैसे पता चलता है. ऐसे कुछ लक्षण हैं जिन्हें वक्त रहते पहचान लिया जाए तो पेट के कैंसर को जानलेवा होने से रोका जा सकता है.

विज्ञापन

हर समय अपच होना

हर समय अपच होना 2 / 7

पेट के कैंसर का एक आम लक्षण है हर समय एसिडिटी, अपच और सीने में जलन की दिक्कत रहना. अगर यह दिक्कत लंबे समय तक बनी रहती है तो डॉक्टर से संपर्क करना जरूरी होता है.

विज्ञापन

खाने के बाद पेट फूलना

 खाने के बाद पेट फूलना 3 / 7

कुछ भी खाने के बाद पेट फूलना आम दिक्कत भी हो सकता है. लेकिन, अगर हमेशा ही ऐसा होता है तो यह कैंसर का लक्षण होता है. पेट में ट्यूमर (Tumor) बढ़ जाने पर खाना पेट की दीवारों पर ही अटका रह जाता है.

पेट में दर्द रहना

पेट में दर्द रहना 4 / 7

पेट के कैंसर में पेट में हर समय धीमा- दर्द रहता है. यह दर्द सांस लेते हुए, डकार लेते हुए, खाना निगलते हुए या फिर कुछ खाते-पीते हुए बढ़ सकता है.

विज्ञापन

मल का रंग काला दिखना

मल का रंग काला दिखना 5 / 7

पेट का कैंसर होने पर मल का रंग काला नजर आ सकता है. ऐसा ट्यूमर से रक्त बहकर आंतों में जाने से हो सकता है. अगर मल का रंग काला नजर आ रहा है तो इसे इग्नोर करने की भूल ना करें.

भूख में कमी आ जाना

भूख में कमी आ जाना  6 / 7

पेट के कैंसर में भूख में कमी आ सकती है. ऐसा पेट में ट्यूमर के बढ़ने से हो सकता है. इसमें कम खाने पर ही व्यक्ति का पेट भर जाता है या उसे भूख ही महसूस नहीं होती है.

विज्ञापन

बिना वजह वजन कम होना

बिना वजह वजन कम होना 7 / 7

बिना कोशिश किए वजन कम होना कैंसर का लक्षण हो सकता है. पेट के कैंसर में वजन कम होने और शरीर में हर समय कमजोरी बने रहने जैसे लक्षण नजर आ सकते हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन