महिलाओं में मधुमेह के शुरुआती लक्षण क्या हैं? यहां जानिए Sugar Symptoms कैसे पहचानें

Diabetes Symptoms In Women: महिलाओं में डायबिटीज के लक्षण कैसे दिखते हैं जानिए यहां. इस तरह समय रहते पहचान सकते हैं डायबिटीज हुई है या नहीं.

Diabetes Symptoms In Hindi
1 / 7
Diabetes Symptoms In Hindi

Diabetes Ke Lakshan: डायबिटीज एक ऐसी कंडीशन है जो कभी ठीक नहीं होती है और इसे जितना जल्दी मैनेज कर लिया जाए उतना ही सेहत को ठीक रखा जा सकता है. ऐसे में डायबिटीज को शुरुआती दौर में ही पहचान लेना चाहिए. महिलाओं में डायबिटीज के लक्षण (Diabetes Symptoms) आम दिक्कतों जैसे ही दिखते हैं इसीलिए इन्हें पहचानना मुश्किल हो जाता है. यहां जानिए महिलाओं में डायबिटीज के लक्षण कैसे नजर आते हैं और इन्हें किस तरह पहचाना जा सकता है.

विज्ञापन

बार-बार संक्रमण होता है

बार-बार संक्रमण होता है 2 / 7

महिलाओं को डायबिटीज होने पर बार-बार संक्रमण होने लगते हैं. कभी यीस्ट इंफेक्शन तो कभी UTI हो जाना शुगर के शुरुआती लक्षण हो सकते हैं.

विज्ञापन

बहुत ज्यादा थकान और कमजोरी

बहुत ज्यादा थकान और कमजोरी 3 / 7

पूरी नींद लेने के बाद भी शरीर में थकान रहने लगती है और ऊर्जा की कमी महसूस होती है. ऐसा इसलिए होता है क्योंकि शरीर ग्लूकोज को एनर्जी में नहीं बदला पाता है.

बार-बार प्यास और पेशाब

बार-बार प्यास और पेशाब 4 / 7

डायबिटीज में खून में ज्यादा शुगर होने से किडनियां उसे बाहर निकालने के लिए ज्यादा काम करती हैं. इससे व्यक्ति को बार-बार पेशाब आने लगता है और बार-बार पेशाब आने के कारण बार-बार प्यास लगने लगती है.

विज्ञापन

धुंधला नजर आने लगता है

धुंधला नजर आने लगता है 5 / 7

शुगर में आंखों के लेंस पर असर पड़ता है. जब ब्लड शुगर ज्यादा बढ़ने लगती है तो चीजें धुंधली नजर आने लगती हैं. अगर अचानक से ऐसा होता है तो यह डायबिटीज का शुरुआती लक्षण हो सकता है.

घाव भरने में देरी होती है

घाव भरने में देरी होती है 6 / 7

डायबिटीज हो जाने पर छोटे से छोटे घाव को भी भरने में देरी होती है. अगर आपको भी चोट लगे और घाव ना भरें तो समझ जाएं कि यह शुगर का शुरुआती लक्षण हो सकता है.

विज्ञापन

अचानक से वजन कम होना

 अचानक से वजन कम होना 7 / 7

मधुमेह होने का एक बड़ा लक्षण है वजन का अचानक से कम होने लगना. अगर वजन तेजी से और बिना कोशिश के कम होने लगे तो इसका मतलब यह हो सकता है कि ब्लड शुगर लेवल बढ़ने लगा है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन