हार्ट फेल होने के क्या लक्षण होते हैं? | Heart Failure Symptoms

Heart Failure Symptoms: दिल की दिक्कतें होने लगती हैं तो हफ्तों या महीनों पहले से ही इसके लक्षण शरीर पर नजर आने लगते हैं. ऐसे में यहां जानिए किस तरह पहचाने जा सकते हैं हार्ट फेलियर के शुरुआती लक्षण.

Heart Failure Symptoms in hindi
1 / 7
Heart Failure Symptoms in hindi

Heart Failure Lakshan: हार्ट फेलियर एक क्रोनिक कंडीशन है जो धीरे-धीरे पनपती है. इसमें दिल की मांसपेशियां शरीर के अलग-अलग हिस्सों तक ऑक्सीजन पहुंचाने के लिए खून को पंप नहीं कर पाती हैं. इससे दिल खराब होना शुरू हो जाता है. ऐसे में हार्ट फेलियर या दिल की खराबी के शुरुआती लक्षणों (Heart Failure Symptoms) को पहचानकर इलाज शुरू करना जरूरी होता है. यहां जानिए हार्ट फेलियर के शुरुआती लक्षण कैसे दिखते हैं.

विज्ञापन

सांस लेने में दिक्कत

सांस लेने में दिक्कत 2 / 7

हार्ट फेलियर से पहले दिखने वाले आम लक्षणों में सांस लेने में दिक्कत होना शामिल है. अक्सर ही सांस लेने में तकलीफ होने लगे तो समझ जाना चाहिए कि दिल से जुड़ी कोई दिक्कत होने लगी है.

विज्ञापन

पैरों में सूजन

पैरों में सूजन 3 / 7

पैरों या टखनों में सूजन होना भी हार्ट फेलियर के शुरुआती लक्षणों में शामिल है. खून सही तरह से पंप ना होने पर शरीर के निचले हिस्से में फ्लुइड जमने लगता है.

तेजी से वजन बढ़ना

तेजी से वजन बढ़ना 4 / 7

दिल की दिक्कतें बढ़ने लगती हैं और धमनियों में फैट का बिल्डअप होने लगता है यानी फैट बढ़ने लगता है तो तेजी से वजन बढ़ना शुरू हो जाता है.

विज्ञापन

मितली आना और भूख में कमी

मितली आना और भूख में कमी 5 / 7

दिल की दिक्कतें होने पर अक्सर ही जी मिचलाने लगता है या मितली आती है. इसके साथ ही व्यक्ति को भूख कम लगती है और कुछ खाने की इच्छा नहीं होती है.

थकान जल्दी होती है

थकान जल्दी होती है 6 / 7

हार्ट फेलियर से पहले व्यक्ति की फिजिकल एक्टिविटी कम होने लगती है. हल्का-फुल्का कोई काम करने में भी व्यक्ति को जरूरत से ज्यादा थकान महसूस होने लगती है.

विज्ञापन

दिमाग पर असर

दिमाग पर असर 7 / 7

दिल की दिक्कतें दिमाग को भी प्रभावित करती हैं. व्यक्ति को अक्सर ही कंफ्यूजन होने लगती है, याद्दाश्त कम होने लगती है या व्यक्ति कहीं भी चीजें रखकर भूलने लगता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन