महिलाओं में यूरिन इन्फेक्शन के लक्षण कैसे दिखते हैं? यहां जानिए UTI के शुरुआती लक्षण कैसे पहचानें

UTI Ke Lakshan: यूरिन इन्फेक्शन होने पर शरीर पर किस-किस तरह के लक्षण नजर आते हैं और इन लक्षणों को किस तरह पहचाना जा सकता है जानिए यहां. इस तरह दिक्कत बढ़ने से पहले ही इलाज किया जा सकता है.

UTI Symptoms in women
1 / 7
UTI Symptoms in women

Urine Infection Symptoms: पेशाब करते हुए जलन होना या फिर असहजता होना यूरिन इन्फेक्शन का लक्षण हो सकता है. महिलाओं को पुरुषों के मुकाबले यूरिन इन्फेक्शन का खतरा ज्यादा होता है. इस इंफेक्शन को समय रहते पहचानकर इलाज शुरू करना जरूरी होता है ताकि यह ब्लैडर को और ज्यादा प्रभावित ना करे और इससे गंभीर दिक्कतें ना पनपने लगें. ऐसे में यहां जानिए महिलाओं में यूरिन इन्फेक्शन होने पर कौन-कौन से लक्षण (UTI Hone Ke Lakshan) नजर आने लगते हैं और किस तरह इन लक्षणों को पहचाना जा सकता है.

विज्ञापन

पेशाब करके हुए जलन होना

पेशाब करके हुए जलन होना 2 / 7

पेशाब करते हुए जलन होना यूरिन इन्फेक्शन के शुरुआती लक्षणों में शामिल है. अगर यह जलन कई दिनों तक जस की तस बनी रहती है तो डॉक्टर से संपर्क करना जरूरी होता है.

विज्ञापन

बार-बार पेशाब आना

बार-बार पेशाब आना 3 / 7

मूत्राशय का संक्रमण मूत्रनली, मूत्रमार्ग या मूत्राशय कहीं भी हो सकता है. इस इन्फेक्शन में महिलाओं को बार-बार पेशाब आने की दिक्कत होने लगती है.

बदबूदार पेशाब आना

बदबूदार पेशाब आना 4 / 7

अगर अचानक से आपको बदबूदार पेशाब आने लगा है या कहें पेशाब में बदबू आने लगती है तो यह यूरिन इन्फेक्शन का संकेत हो सकता है.

विज्ञापन

ऐसा लगता है ब्लैडर खाली नहीं हुआ

ऐसा लगता है ब्लैडर खाली नहीं हुआ 5 / 7

यूरिन इन्फेक्शन होने पर पेशाब करने के बाद भी ऐसा महसूस होता है जैसे ब्लैडर पूरी तरह से खाली नहीं हुआ है.

पेल्विक फ्लोर में दर्द होना

पेल्विक फ्लोर में दर्द होना 6 / 7

यूरिन इन्फेक्शन में पेल्विक फ्लोर पर दर्द रहने लगता है. इसमें पेट के निचले हिस्से में भी दर्द रहने लगता है और प्रेशर फील होता है.

विज्ञापन

किडनी तक इन्फेक्शन फैलने पर दिखते हैं ये लक्षण

किडनी तक इन्फेक्शन फैलने पर दिखते हैं ये लक्षण 7 / 7

अगर यूरिन इन्फेक्शन किडनी तक फैल जाए तो इससे बुखार आ सकता है, ठंड महसूस होती है, जी मितलाने लगता है, उल्टी हो सकती है, पीठ में दर्द रहता है और शरीर में हर समय थकान रहती है. यूरिन इन्फेक्शन के इन लक्षणों को इग्नोर ना करें और डॉक्टर से सलाह लें.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन