विटामिन K की कमी से कौन-कौन से रोग होते हैं?

Vitamin K Deficiency: विटामिन के की कमी शरीर को एक नहीं बल्कि कई तरह से प्रभावित करती है. ऐसे में यहां जानिए विटामिन के की कमी से कौन-कौन से रोग हो सकते हैं या शरीर को किन स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है.

diseases caused by vitamin K deficiency
1 / 7
diseases caused by vitamin K deficiency

Vitamin K Deficiency Disease: शरीर के लिए फायदेमंद कई विटामिन में से एक है विटामिन के. यह विटामिन शरीर में ब्लड क्लॉटिंग में इस्तेमाल होने वाले प्रोटीन को प्रोड्यूस करता है, हड्डियों की सेहत में फायदा देता है और जरूरत से ज्यादा खून बहने की दिक्कत को होने से रोकता है. ऐसे में अगर विटामिन के की कमी हो जाए तो शरीर एक नहीं कई तरह से प्रभावित होता है. यहां जानिए विटामिन के की कमी होने पर किन स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों का खतरा बढ़ जाता है.

विज्ञापन

जरूरत से ज्यादा खून बहना

जरूरत से ज्यादा खून बहना 2 / 7

विटामिन के की कमी होने पर शरीर की खून के थक्के जमाने की क्षमता कम होने लगती है. इसके कारण, खून ज्यादा बहता है. पीरियड्स में हैवी ब्लीडिंग होती है, पेशाब या मल में खून दिख सकता है या चोट लगने पर जरूरत से ज्यादा खून बहता है.

विज्ञापन

हड्डियां कमजोर होने लगती हैं

हड्डियां कमजोर होने लगती हैं 3 / 7

शरीर में विटामिन के की कमी हो जाए तो हड्डियां प्रभावित होने लगती हैं. इस विटामिन की कमी से हड्डियों का मिनरलाइजेशन कम होता है जिससे ऑस्टोपोरोसिस और फ्रैक्चर होने की संभावना बढ़ती है.

दिल की बीमारियां बढ़ती हैं

दिल की बीमारियां बढ़ती हैं 4 / 7

विटामिन के की कमी से रक्त वाहिनियों में कैल्शियम जमने लगता है. वाहिनियों में कैल्शियम जमने से दिल की दिक्कतों का खतरा बढ़ने लगता है.

विज्ञापन

कब होती है विटामिन के की कमी

कब होती है विटामिन के की कमी 5 / 7

विटामिन के की कमी तब होती है जब शरीर में विटामिन के नहीं होता या कम होता है. यह विटामिन खानपान से शरीर को मिलता है और गट बैक्टीरिया भी इस विटामिन को प्रोड्यूस करते हैं.

विटामिन के की कमी होने पर क्या खाएं

विटामिन के की कमी होने पर क्या खाएं 6 / 7

शरीर में विटामिन के की कमी हो जाए तो खानपान में ब्रोकोली, ब्रुसेल स्प्राउट्स, पत्तागोभी, केल, लेटस और पालक वगैरह शामिल किए जा सकते हैं. इसके अलावा, फर्मेंटेड फूड्स या ड्रिंक्स, चीज, अंडे, सूखे मेवे, सोयाबीन और योगर्ट से विटामिन के मिल सकता है.

विज्ञापन

सप्लीमेंट्स भी आ सकते हैं

सप्लीमेंट्स भी आ सकते हैं 7 / 7

अगर खानपान से विटामिन के की कमी पूरी ना हो तो विटामिन के पाने के लिए इसके सप्लीमेंट्स लिए जा सकते हैं. इसके अलावा, विटामिन के के इंजेक्शन लगाने पर फायदा मिलता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन