अर्थराइटिस के मरीज को क्या-क्या नहीं खाना चाहिए? ऑर्थेपेडिक सर्जन ने बताया डाइट में क्या ना करें शामिल
What Makes Arthritis Worse: अगर आप भी अर्थराइटिस से परेशान हैं तो अपने खानपान में जरूरी बदलाव कर लीजिए. डॉक्टर से जानिए वो कौन से फूड्स हैं जो अर्थराइटिस की दिक्कत को बढ़ाते हैं और इसीलिए इन्हें अपनी डाइट से निकाल देना जरूरी है.

Bad Foods For Arthritis: अर्थराइटिस के मरीजों का खानपान अगर अच्छा ना हो तो सेहत सुधरने के बजाय बिगड़ सकती है. अर्थराइटिस में जोड़ों में सूजन हो जाती है और दर्द होने लगता है. खासतौर से घुटनों में यह दिक्कत होती है. अर्थराइटिस में मरीज दवा ले लेते हैं या एक्सरसाइज करने की कोशिश तो करते हैं लेकिन अपने खानपान को पूरी तरह इग्नोर कर देते हैं. अपने इंस्टाग्राम हैंडल से पोस्ट किए गए वीडियो में ऑर्थोपेडिक डॉ. संदीप दुबे ने बताया है कि किस तरह गलत खानपान अर्थराइटिस की दिक्कत को बढ़ाता है और फिर भी लोग अपने खानपान में बदलाव नहीं करते हैं. आप यह गलती ना करें. डॉक्टर से जानिए अर्थराइटिस में क्या खाना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है.
मैदा और रिफाइंड कार्ब्स
2 / 7वाइट ब्रेड, बिस्कुट, नमकीन और मट्ठी ऐसे फूड्स हैं जिन्हें अर्थराइटिस के मरीज अक्सर ही खाते हैं. लेकिन, डॉक्टर की सलाह है कि इन चीजों को बिल्कुल बंद कर देना चाहिए. इनके बजाय मल्टीग्रेन आटे का सेवन करना ज्यादा फायदेमंद हैं.
रिफाइंड शुगर
3 / 7कोल्ड ड्रिंक्स, पैक्ड जूस, पैक्ड मिठाइयां आपके शरीर में इंफ्लेमेशन को बढ़ाती हैं जिससे जॉइंट्स पर असर पड़ता है.
तली हुई चीजें
4 / 7समोसा, पकोड़ै, फ्राइज और चिप्स जैसे फूड्स ओमेगा-6 फैटी एसिड्स से भरपूर होते हैं और शरीर में इंफ्लेमेशन को बहुत ज्यादा बढ़ा देते हैं. ये अर्थराइटिस में सूजन को बढ़ाने का काम करते हैं.
प्रोसेस्ड और पैकेज्ड फूड्स
5 / 7नूडल्स और नमकीन वगैरह में प्रीजर्वेटिव्स और हिडन शुगर होते हैं जो शरीर में इंफ्लेमेशन को बढाते हैं. ये अर्थराइटिस को और खराब कर देते हैं.
ज्यादा नमक
6 / 7अगर बहुत ज्यादा नमक वाली चीजें खाई जाएं या खाने में नमक ज्यादा डाला जाए तो इससे शरीर में वॉटर रिटेंशन बढ़ता है जिससे जोड़ों में सूजन बढ़ती है और दर्द बढ़ता है.
जरूर सुनें यह सलाह
7 / 7डॉक्टर का कहना है कि दवा आपको बाहर से ठीक करती है लेकिन अच्छा खाना आपको अंदर से ठीक करने लगता है. ऐसे में अर्थराइटिस में खानपान में सुधार कर लिया जाए तो दिक्कत कम होने लगती है. यह भी पढ़ें - कौन सा कैंसर त्वचा में खुजली का कारण बन सकता है? जानिए यह किस Cancer का लक्षण है अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.