---विज्ञापन---

कौन सा कैंसर त्वचा में खुजली का कारण बन सकता है? जानिए यह किस Cancer का लक्षण है

Khujli In Cancer: खुजली एक आम समस्या है जो किसी को भी हो सकती है. लेकिन, क्या खुजली किसी कैंसर का लक्षण हो सकती है या कैंसर में खुजली होती है? आइए जानते हैं.

---विज्ञापन---

Itching In Cancer: त्वचा पर कई कारणों से खुजली हो सकती है. कभी किसी एलर्जी के कारण, कभी किसी कीड़े के काट लेने पर तो कभी किसी और दिक्कत से त्वचा खुजलाने लगती है. लेकिन, क्या आप जानते हैं ऐसे कुछ कैंसर भी हैं जो त्वचा पर खुजली की वजह बन सकते हैं. असल में कई बार व्यक्ति को त्वचा पर लंबे समय तक या हमेशा ही खुजली (Khujli) हो सकती है. इसे क्रोनिक प्रूरिटस कहते हैं. यहीं क्रोनिक प्रूयरिटस रेयर केस में कैंसर का लक्षण बन जाता है. ऐसे में यहां जानिए किस कैंसर में त्वचा पर खुजली हो सकती है.

यह भी पढ़ें – पेशाब में बदबू आना किस बीमारी का लक्षण हो सकता है? जानिए बदबूदार यूरिन का क्या मतलब है

---विज्ञापन---

किस कैंसर में खुजली होती है

कुछ ब्लड कैंसर ऐसे हैं जिनमें त्वचा पर खुजली हो सकती है –

लिम्फोमा – टी लिम्फोसाइट्स से यह कैंसर शुरू होता है.
ल्यूकीमिया – अक्यूट लिम्फोसाइटिक ल्यूकीमिया एक रेयर कैंसर है जो बोन मैरो से शुरू होता है.
क्रोनिक लिम्फोसाइटिक ल्यूकीमिया और क्रोनिक मायलॉइड ल्यूकीमिया – ये दोनों ही कैंसर धीरे-धीरे शुरू होने वाले ब्लड कैंसर हैं जो 55 साल की उम्र के बाद होते हैं.
पॉलीसिथेमिया वेरा – यह एक रेयर प्रकार का ब्लड कैंसर हैं. इस कैंसर में बोन मैरो पर्याप्त रेड ब्लड सेल्स प्रोड्यूस नहीं कर पाता है.

---विज्ञापन---

इन कैंसर में भी हो सकती है खुजली

लिवर कैंसर, बाइल डक्ट कैंसर, पैनक्रियाटिक कैंसर, मेटास्टेटिक पेट का कैंसर, नॉन-स्मॉल सेल लंग कैंसर, मेलानोमा, बेजल सेल कार्सिनोमा और स्वैमस सेल कार्सिनोमा कैंसर में त्वचा पर खुजली हो सकती है.

---विज्ञापन---

शरीर के किस हिस्से पर होती है खुजली

कैंसर में खुजली शरीर के किसी भी हिस्से पर हो सकती है. यह खुजली स्कैल्प से लेकर पैरों तक और जननांगों में भी हो सकती है. ज्यादातर पैरों के निचले हिस्से पर, छाती पर, पेट पर, पेल्विस पर और पीठ पर खुजली महसूस होती है.

---विज्ञापन---

कैंसर वाली खुजली कैसी होती है

  • कैंसर में होने वाली खुजली या तो किसी एक हिस्से पर हो सकती है या फिर यह पूरे शरीर पर महसूस होती है.
  • यह हर समय हो सकती है या कभी-कभी हो सकती है
  • बहुत कम से लेकर बहुत ज्यादा भी हो सकती है.

इस बात का रखें ध्यान

---विज्ञापन---

शरीर पर खुजली होना कैंसर ही हो यह जरूरी नहीं है. खुजली होने के कई कारण होते हैं और ज्यादातर यह कैंसर के कारण नहीं होता है. अगर आपको लगता है कि खुजली लंबे समय से हो रही है और कैंसर के चलते हो सकती है तो डॉक्टर से सपंर्क करें और जांच करवाएं.

किन-किन दिक्कतों में हो सकती है खुजली

---विज्ञापन---

डायबिटीज, क्रोनिक किडनी फेलियर, HIV इंफेक्शन, थायराइड डिसोर्डर, लिवर डिजीज, मल्टीपल सलेरोसिस, लिवर डिजीज, प्रेग्नेंसी, एंजाइटी और डिप्रेशन में भी खुजली महसूस हो सकती है.

यह भी पढ़ें – क्या दूध के दांत सड़ने पर परमानेंट दांत भी खराब हो जाते हैं? डॉक्टर ने बताया बच्चे के दांतों की कैसे करें देखरेख

---विज्ञापन---

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

First published on: Jun 23, 2026 07:49 AM

End of Article

About the Author

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती है. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं. अनुभव - 7 साल शिक्षा - जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा पिछला अनुभव - NDTV, दिल्ली प्रेस, डायमंड पब्लिशिंग हाउस

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola