25 मई से शुरू होगा नौतपा, झुलसा देने वाली गर्मी से बचने के लिए करें ये 5 काम

Delhi Noida Red Alert: दिल्ली-नोएडा की तेज गर्मी और गर्म हवाओं को बिल्कुल नजरअंदाज न करें. छोटी-छोटी सावधानियां अपनाकर आप खुद को और अपने परिवार को लू से बचा सकते हैं. खासकर बच्चों और बुजुर्गों का इस मौसम में ज्यादा ध्यान रखें.

Delhi Noida Red Alert
1 / 7
आखिर क्यों लगती है लू? Image Credit- AI

Heatwave Alert: दिल्ली-नोएडा समेत पूरे एनसीआर में गर्मी लगातार रिकॉर्ड तोड़ रही है. इससे कामकाजी लोगों को काफी परेशानी हो रही है. सुबह से लेकर दोपहर में चलने वाली गर्म हवाओं से वैसे ही लोगों की तबीयत बिगड़ रही है. इसलिए आप भी बिल्कुल भी लापरवाही ना करें और लू से बचने के लिए इन टिप्स को फॉलो करें. खासकर बच्चे, बुजुर्ग और बाहर काम करने वाले लोगों को ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत होती है. अगर आप भी रोजाना धूप में बाहर निकलते हैं या गर्मी को हल्के में लेते हैं तो आज ही अपनी कुछ आदतें बदल लें.

विज्ञापन

आखिर क्यों लगती है लू?

आखिर क्यों लगती है लू? 2 / 7

जब शरीर का तापमान बहुत ज्यादा बढ़ जाता है और शरीर खुद को ठंडा नहीं कर पाता, तब लू लगने की स्थिति पैदा होती है. यह धूप, पानी की कमी और लंबे समय तक गर्म हवाओं में रहने से होती है. इसे भी पढ़ें- सुबह उठते ही फटने लगता है सिर? ये सामान्य दर्द नहीं हो सकता

विज्ञापन

लू लगने के शुरुआती संकेत

लू लगने के शुरुआती संकेत3 / 7

अगर आपको लू लग गई है तो आपके सिर में दर्द, चक्कर आना, प्यास लगना, शरीर कमजोर होना या उल्टी का मन होना जैसे लक्षण नजर आ सकते हैं. कई बार तेज बुखार भी आ जाता है.

खाली पेट घर से बाहर ना निकलें

खाली पेट घर से बाहर ना निकलें4 / 7

कई लोग सुबह बिना कुछ खाए ऑफिस या काम पर निकल जाते हैं. इससे शरीर जल्दी डिहाइड्रेट हो जाता है और बाहर जाने से पहले हल्का नाश्ता जरूर करें.

विज्ञापन

पानी कम पीने की गलती न करें

पानी कम पीने की गलती न करें5 / 7

गर्मी में शरीर से पसीने के जरिए पानी तेजी से निकलता है. इसलिए दिनभर में पर्याप्त पानी पिएं और नारियल पानी, नींबू पानी, छाछ और ORS जैसे ड्रिंक्स को अपने आहार में शामिल करें.

दोपहर में बाहर निकलने से बचें

दोपहर में बाहर निकलने से बचें6 / 7

दोपहर 12 बजे से 4 बजे के बीच सबसे ज्यादा गर्म हवाएं चलती हैं. कोशिश करें कि इस समय घर के अंदर ही रहें. अगर आपका काम बाहर का है तो आपको ध्यान रखने की जरूरत है. इसे भी पढ़ें- सोने से पहले छोटी इलायची चबाने से क्या होगा? शरीर में दिखेंगे ये 5 बदलाव

विज्ञापन

चाय-कॉफी और जंक फूड कम करें

चाय-कॉफी और जंक फूड कम करें7 / 7

बहुत ज्यादा चाय, कॉफी और तला-भुना खाना शरीर में गर्मी बढ़ा सकता है. इसलिए गर्मियों में हल्का और पानी से भरपूर खाना खाएं और ठंडी तासीर वाली चीजें अपने आहार में शामिल करें.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन