क्या अचानक मुंह टेढ़ा होना स्ट्रोक का शुरुआती लक्षण है? AIIMS के डॉक्टर से जानिए शरीर में नजर आने वाले अहम बदलाव
Stroke Ke Lakshan: स्ट्रोक आने से पहले कई तरह के लक्षण नजर आते हैं और अगर वक्त पर ध्यान न दिया जाए तो इंसान की जान जा सकती है. एम्स के न्यूरोसर्जन डॉक्टर आमिर ने बताया है कि इस बीमारी में टाइम बहुत ही मायने रखता है.

स्ट्रोक अचानक नहीं आता, क्योंकि इससे पहले शरीर कई तरह के लक्षण दिखाता है. अगर आपके सामने किसी को अचानक चक्कर आ जाएं या कमजोरी महसूस हो तो इसे नॉर्मल बीमारी नहीं समझना चाहिए. इसको लेकर एम्स के न्यूरोसर्जन डॉक्टर आमिर खान का कहना है कि अचानक किसी का मुंह टेढ़ा होना या हाथ में कमजोरी महसूस होना स्ट्रोक आने से पहले के लक्षण हो सकते हैं. इसलिए इसपर गहराई से ध्यान देने की जरूरत है, क्योंकि टाइम ही इंसान की जिंदगी को बचा सकता है.
क्या होता है स्ट्रोक?
2 / 6स्ट्रोक यानी दिमाग की नस फट जाना, खून बन जाना, खून की सप्लाई रुक जाना और दिमाग का डेड हो जाना. इसलिए इसपर वक्त पर ध्यान देने की जरूरत होती है, क्योंकि दिमाग की नस ज्यादा देर तक बंद रहने से इंसान की जान जा सकती है. इसे भी पढ़ें- रात में कितने घंटे सोना जरूरी? AIIMS के डॉक्टर की सलाह से समझें कितनी लेनी चाहिए नींद
अचानक मुंह टेढ़ा क्यों हो जाता है?
3 / 6स्ट्रोक तब होता है जब दिमाग के किसी हिस्से तक ऑक्सीजन या खून नहीं पहुंच पाता. इससे मांसपेशियों पर अचानक असर पड़ सकता है और इंसान का चेहरा एक तरफ झुकने लगता है.
बहुत मायने रखता है टाइम
4 / 6डॉक्टर का कहना है कि अगर किसी की दिमाग की नस ब्लॉक हो जाती है तो इसे लगभग 6 घंटे के अंदर खोलना जरूरी होता है. इससे इंसान की जान बच सकती है और वो इंसान पूरी तरह से ठीक भी हो सकता है. इसलिए टाइम बहुत ही मायने रखता है.
स्ट्रोक पहचानने के लिए FAST आएगा काम
5 / 6स्ट्रोक के लक्षण पहचानने के लिए फास्ट फॉर्मूला काफी काम आ सकता है. इस दौरान आप चेहरे, हाथ, मुंह और समय पर ध्यान दे सकते हैं. अगर वक्त पर आपने यह कर लिया तो परेशानी काफी हद तक हल की जा सकती है.
मुंह टेढ़ा होने के साथ दिख सकते हैं ये बदलाव
6 / 6स्ट्रोक में केवल चेहरे पर असर होना जरूरी नहीं है. अचानक इनमें से कोई लक्षण भी दिखाई दे सकता है जैसे शरीर के एक हिस्से में हाथ या पैर सुन्न पड़ना या कमजोरी आना और बोलने या सामने वाले की बात समझने में परेशानी होना आदि. इसे भी पढ़ें- Ravi Kishan ने कैसे घटाया 15 किलो वजन? एक्टर ने बताई अपनी वेट लॉस डाइट