इस विटामिन की कमी से फट सकती हैं दिमाग में खून की नस! ब्रेन हेमरेज से बचने के लिए जरूर करें ये काम
आपने कई बार सुना होगा कि दूर के कई लोगों की दिमाग में खून की नस फटने से मौत हो गई, इसे लेकर दिल में सवाल उठता है कि आखिर दिमाग में नस कैसे फट सकती है और कैसे इस समस्या से बच सकते हैं. आइए जानते हैं.

ब्रेन हेमरेज क्यों है खतरनाक बीमारी
2 / 10ब्रेन हेमरेज एक गंभीर मेडिकल इमरजेंसी है, जिसमें दिमाग की नस फटने से खून बहने लगता है. समय पर इलाज न मिलने पर यह जानलेवा भी हो सकता है और शरीर के कई जरूरी कार्य प्रभावित हो सकते हैं.
दिमाग का स्वास्थ्य क्यों है बेहद जरूरी
3 / 10हमारा दिमाग पूरे शरीर को नियंत्रित करता है, जैसे सोचने, समझने और शरीर को चलाने का काम. अगर दिमाग में कोई भी समस्या आती है तो इसका असर पूरे शरीर पर पड़ता है और कई गंभीर दिक्कतें पैदा हो सकती हैं.
क्या होता है ब्रेन हेमरेज
4 / 10जब दिमाग की किसी रक्त वाहिका में लीकेज या टूट-फूट हो जाती है, तो खून आसपास के टिश्यू में फैलने लगता है, तो इस स्थिति को ब्रेन हेमरेज कहा जाता है. इससे दिमाग को नुकसान पहुंच सकता है.
ब्रेन हेमरेज के सामान्य लक्षण
5 / 10ब्रेन हेमरेज के दौरान अचानक तेज सिर दर्द, बोलने में परेशानी, देखने में दिक्कत, चक्कर आना, शरीर में कमजोरी या बेहोशी जैसे लक्षण दिख सकते हैं. ऐसे संकेत दिखें तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए
किस विटामिन की कमी से हो सकता है ऐसा
6 / 10स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार शरीर में विटामिन K की कमी होने से खून का थक्का बनने की प्रक्रिया प्रभावित होती है. इससे खून बहने का खतरा बढ़ जाता है और गंभीर स्थिति में ब्रेन हेमरेज भी हो सकता है.
विटामिन K का शरीर में क्या काम है
7 / 10विटामिन K खून को जमाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. अगर इसकी मात्रा कम हो जाए तो चोट लगने पर खून देर तक बह सकता है. इसलिए हरी सब्जियां और पोषक भोजन लेना जरूरी माना जाता है.
ब्रेन हेमरेज से बचने के आसान उपाय
8 / 10इस गंभीर समस्या से बचने के लिए नियमित बीपी चेक करवाना, कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित रखना, वजन संतुलित रखना और रोजाना हल्की एक्सरसाइज करना जरूरी है. साथ ही शराब और धूम्रपान से दूरी बनाना भी फायदेमंद होता है.
संतुलित जीवनशैली से करें दिमाग की सुरक्षा
9 / 10अगर आप हेल्दी डाइट, पर्याप्त नींद और तनाव से दूर रहने की आदत अपनाते हैं तो दिमाग लंबे समय तक स्वस्थ रह सकता है. सही जीवनशैली अपनाकर ब्रेन हेमरेज जैसी बीमारियों के खतरे को कम किया जा सकता है.
अस्वीकरण
10 / 10इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है. (Image: Pexels/AI)