विटामिन D की कमी में क्या खाएं? जानिए ये 5 सुपरफूड जो तेजी से बढ़ाएंगे लेवल
Vitamin D Ki Kami Kaise Door Kare: विटामिन D की कमी को सही खानपान और धूप के जरिए आसानी से दूर किया जा सकता है. आप दवाइयों के साथ-साथ विटामिन डी बढ़ाने वाली चीजों को अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं. कुछ ही दिनों में यकीनन आपको फायदा होगा.

Foods To Increase Vitamin D: आजकल लाइफस्टाइल इतना बदल गया है कि लोगों के पास खुद पर ध्यान देने का वक्त ही नहीं है. पहले तो लोग धूप में बैठ जाया करते थे और विटामिन डी की कमी को पूरा करते थे. अब धूप में ना बैठने की वजह से शरीर में विटामिन D की कमी आम होती जा रही है. यह विटामिन हड्डियों को मजबूत रखने, इम्यूनिटी बढ़ाने और शरीर को एनर्जी देने में अहम भूमिका निभाता है. इसकी कमी होने पर थकान, हड्डियों में दर्द और कमजोरी महसूस हो सकती है. ऐसे में डाइट में सही चीजें शामिल करना बेहद जरूरी है.
फोर्टिफाइड दूध
2 / 6आप अपनी डाइट में दूध को शामिल कर सकते हैं. रोज एक गिलास दूध पीना हड्डियों के लिए बहुत फायदेमंद है और शरीर से विटामिन की कमी को भी दूर करने का काम करता है.
मशरूम
3 / 6मशरूम की सब्जी को अपनी डाइट का हिस्सा बनाया जा सकता है. इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन डी पाया जाता है. आप इसका सलाद बनाकर भी खा सकते हैं, लेकिन रोजाना आपको मशरूम खाने होंगे.
घी
4 / 6घी का सेवन करना भी फायदेमंद हो सकता है. रोजाना रोटी पर घी लगाकर खाएं और कुछ दिनों तक ऐसा करें. यकीनन सीमित मात्रा में सेवन करने से शरीर को काफी फायदा मिलता है.
अंडा
5 / 6आप अंडे को भी अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं. अंडे में भरपूर मात्रा में प्रोटीन और विटामिन पाया जाता है. आप रोजाना 1 से 2 अंडे अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं.
फैटी फिश
6 / 6सैल्मन, टूना और मैकेरल जैसी मछलियां विटामिन D का बेहतरीन स्रोत हैं. हफ्ते में 2–3 बार इसका सेवन करने से शरीर को पर्याप्त मात्रा में विटामिन D मिल सकता है.