क्या विटामिन D की कमी से बढ़ सकता है बार-बार गिरने का खतरा? एंडोक्रिनोलॉजी से जानिए पूरा सच
Vitamin D Deficiency: विटामिन D की कमी केवल हड्डियों को ही नहीं, बल्कि मांसपेशियों की ताकत और शरीर के संतुलन को भी इफेक्ट करती है. अगर आपको कमजोरी महसूस हो तो इसे बिल्कुल नजरअंदाज ना करें.

Vitamin D Causes: अक्सर लोग विटामिन D को सिर्फ हड्डियों की मजबूती से जोड़कर देखते हैं, लेकिन यह शरीर की मांसपेशियों और संतुलन बनाए रखने में भी अहम भूमिका निभाता है. शरीर में विटामिन D की कमी होने पर कमजोरी, थकान और चलने-फिरने में परेशानी जैसी समस्याएं हो सकती हैं. इसको लेकर शालीमार बाग के प्रिंसिपल डायरेक्टर, एंडोक्रिनोलॉजी एवं डायबिटीज, इंटरनल मेडिसिन डॉक्टर विनीत अरोड़ा का कहना है कि विटामिन D की कमी का असर सिर्फ हड्डियों पर ही नहीं, बल्कि मांसपेशियों पर भी पड़ता है, जिससे बार-बार गिरने के खतरे को भी बढ़ा सकता है.
क्यों बढ़ जाता है गिरने का खतरा?
2 / 7उम्र बढ़ने के साथ मांसपेशियों की ताकत और शरीर का संतुलन स्वाभाविक रूप से कम होने लगता है. ऐसे में अगर शरीर में विटामिन D की कमी हो जाए तो इंसान के लिए हेल्थ को बनाए रखना मुश्किल हो जाता है. इसे भी पढ़ें- फैटी लिवर ग्रेड 1 में दूध पीना चाहिए या नहीं? डाइटिशियन ने बताया दूध पीने से क्या होगा
विटामिन D की कमी के संकेत
3 / 7विटामिन D की कमी होने से शरीर में कुछ संकेत नजर आते हैं. इस दौरान मांसपेशियों में दर्द या अकड़न, हड्डियों में दर्द या कमजोरी आदि चीजें महसूस हो सकती हैं. इसलिए जरूरत पड़ने पर ब्लड टेस्ट करवाना जरूरी हो सकता है.
बार-बार गिरना सिर्फ उम्र बढ़ने से नहीं होता
4 / 7डॉ अरोड़ा के अनुसार, अगर कोई इंसान बार-बार गिर रहा है तो इसे सिर्फ बढ़ती उम्र का असर मानकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं.
बार बार गिरने के कारण
5 / 7ऐसा आंखों की कमजोर रोशनी होने, न्यूरोलॉजिकल समस्याएं या संतुलन संबंधी दिक्कतें होने की वजह से हो सकता है. इसलिए बार-बार गिरने की स्थिति में डॉक्टर से जांच कराना जरूरी है.
विटामिन D की कमी से कैसे बचें?
6 / 7शरीर में विटामिन डी को बनाए रखने के लिए आपको नियमित रूप से सुबह की धूप लेनी होगी. फैटी फिश और अंडे की जर्दी खाना होगा. इसके अलावा अपनी डाइट पर खूब ध्यान देना होगा.
ज्यादा सप्लीमेंट लेना सही नहीं
7 / 7कई लोग बिना जांच और डॉक्टर की सलाह के विटामिन D सप्लीमेंट लेने लगते हैं, जो नुकसान पहुंचा सकता है. इसलिए सप्लीमेंट हमेशा ब्लड टेस्ट रिपोर्ट की सलाह के आधार पर ही लेना चाहिए. इसे भी पढ़ें- बड़ों के मुकाबले तेजी से लू की चपेट में आते हैं बच्चे, डॉक्टर ने बताया लाडलों को गर्मी की मार से कैसे बचाएं अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.


















