Vitamin-C Deficiency Symptoms: इम्यूनिटी से लेकर दांतों के लिए जरूरी है विटामिन-सी, तस्वीरों में देखें इस Vitamin की कमी के लक्षण

Vitamin-C Deficiency Symptoms: कोरोना काल में एक विटामिन की डिमांड लोगों में ज्यादा बढ़ गई थी, वह विटामिन-सी है. विटामिन-सी एक इम्यूनिटी बूस्टिंग न्यूट्रिएंट है जिसकी जरूरत हर किसी के शरीर को होती है. विटामिन-सी की कमी शरीर में होने से इंसान संक्रमणों की चपेट में ज्यादा आता है. अगर किसी को सर्दी-जुकाम बार-बार हो रहा है तो उसके शरीर में विटामिन-सी कमी हो सकती है. आइए तस्वीरों में जानते हैं इस विटामिन की कमी के लक्षण कैसे होते हैं.

source-vitamin c
1 / 8

विज्ञापन

2 / 8

बार-बार सर्दी-जुकाम, विटामिन-सी की कमी होने से शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो जाती है. इससे इंसान को बार-बार सर्दी-खांसी होती है.

विज्ञापन

3 / 8

घाव न भरना, जब शरीर में विटामिन-सी की कमी हो जाती है तो इंसान को हल्की-फुल्की चोटों को भरने में भी ज्यादा समय लगता है. इतना ही नहीं इन लोगों को चोट भी बहुत आसानी से लग जाती है.

4 / 8

मसूड़ों से खून आना, अगर किसी के शरीर में Vitamin-C नहीं होता है तो उनके मसूड़ों में सूजन और खून आने की समस्या होती है.

विज्ञापन

5 / 8

स्किन ड्राई, जिसके शरीर में इस विटामिन की कमी होती है, उन्हें ड्राई, खुरदुरी और उभरी स्किन की समस्या होती है. दरअसल, विटामिन-सी की कमी से शरीर में कोलेजन प्रोडक्शन सही से नहीं हो पाता है.

6 / 8

जोड़ों में दर्द, विटामिन-सी की कमी होने से शरीर की हड्डियों और जोड़ों में दर्द की समस्या बढ़ जाती है. इन्हें इनमें दर्द आए दिन बना रहता है. खासतौर पर सर्दियों में ज्यादा दर्द महसूस होता है.

विज्ञापन

7 / 8

थकान, इम्यूनिटी कमजोर होने से इंसान का शरीर भी कमजोर रहता है. विटामिन- सी की कमी का एक लक्षण थकावट भी है.

8 / 8

बाल झड़ना, विटामिन-सी की कमी से बालों के झड़ने की समस्या और दोमुंहे बालों की समस्या बढ़ जाती है. विटामिन-C एंटीऑक्सीडेंट की तरह काम करता है. इसकी कमी से बाल कमजोर होकर झड़ने लगते हैं और स्कैल्प सूखने लग जाती है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन