विटामिन B12 की कमी से शरीर में क्या-क्या परेशानी होती है? | Vitamin B12 Deficiency

Vitamin B12 Ki Kami Ke Lakshan: विटामिन बी12 की कमी होने पर शरीर पर एक नहीं बल्कि कई लक्षण नजर आने लगते हैं. ऐसे में यहां जानिए विटामिन बी12 की कमी से कौन-कौन सी दिक्कतें होती हैं.

Vitamin B12 Deficiency Symptoms In Hindi
1 / 8
Vitamin B12 Deficiency Symptoms In Hindi

Vitamin B12 Deficiency Symptoms: शरीर के लिए सबसे जरूरी विटामिन में विटामिन बी12 को गिना जाता है. विटामिन बी12 शरीर को एक नहीं बल्कि कई तरह से प्रभावित करता है और इसकी कमी से शारीरिक ही नहीं बल्कि मानसिक दिक्कतें भी होने लगती हैं. इसीलिए कहा जाता है कि विटामिन बी12 की कमी शरीर को खोखला कर देती है. ऐसे में इस विटामिन की कमी को समय रहते पहचानना और इस कमी को पूरा करना जरूरी होता है. यहां जानिए विटामिन बी12 की कमी के क्या लक्षण (Vitamin B12 Ki Kami Ke Laskhan) होते हैं और इस विटामिन की कमी से शरीर में क्या-क्या परेशानियां होने लगती हैं.

विज्ञापन

शरीर में रहती है कमजोरी

शरीर में रहती है कमजोरी 2 / 8

विटामिन बी12 की कमी होने पर शरीर में हर समय कमजोरी और थकान महसूस होती है. इस कारण व्यक्ति को हर समय नींद आने जैसा महसूस होता है.

विज्ञापन

पीला पड़ जाता है शरीर

पीला पड़ जाता है शरीर3 / 8

विटामिन बी12 रेड ब्लड सेल्स की फॉर्मेशन में मदद करता है. ऐसे में विटामिन बी12 की कमी होने पर शरीर में खून की कमी होने लगती है और त्वचा पीली नजर आने लगती है.

हाथ-पैरों में झनझनाहट या सुन्नपन

हाथ-पैरों में झनझनाहट या सुन्नपन 4 / 8

यह एक ऐसा विटामिन है जिसकी कमी से नर्व डैमेज होता है. ऐसे में विटामिन बी12 की कमी हो जाने पर हाथ-पैरों में अक्सर ही झनझनाहट महसूस होती है या हाथ-पैर सुन्न पड़ने लगते हैं.

विज्ञापन

मुंह में निकलते हैं छाले

मुंह में निकलते हैं छाले 5 / 8

विटामिन बी12 की कमी से अक्सर ही मुंह में छाले निकलने लगते हैं. अगर व्यक्ति को बार-बार मुंह में छालों की दिक्कत होती है तो इसकी वजह विटामिन बी12 की कमी हो सकती है.

चलने या बैलेंस बनाने में दिक्कत

चलने या बैलेंस बनाने में दिक्कत 6 / 8

विटामिन बी12 की कमी से शरीर ठीक तरह से काम नहीं कर पाता है. ऐसे में व्यक्ति को चलने में दिक्कत होने लगती है और अक्सर ही शरीर का बैलेंस भी बिगड़ जाता है.

विज्ञापन

बदलता है मूड

बदलता है मूड 7 / 8

इस विटामिन की कमी मानसिक तौर पर भी प्रभावित करती है. हमेशा ही मूड खराब होना, दुखी महसूस करना, चिड़चिड़ाहट होना या फिर गुस्सा आना विटामिन बी12 की कमी का लक्षण हो सकता है.

याद्दाश्त कम होने लगती है

याद्दाश्त कम होने लगती है 8 / 8

विटामिन बी12 की कमी से दिमाग से जुड़ी दिक्कतें हो सकती हैं. इस विटामिन की कमी से अक्सर ही व्यक्ति की याद्दाश्त में कमी आती है और चीजें याद रखने में दिक्कत होने लगती है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन