यूरिन लीकेज होने का कारण क्या है? जानिए खांसने या छींकने पर क्यों निकल जाता है पेशाब

Leaking Urine Causes: खांसते या छींकते हुए अक्सर ही महिलाओं को यूरिन लीकेज की समस्या हो जाती है. लेकिन, क्या आप जानती हैं ऐसा क्यों होता है? यहां जानिए यूरिन लीकेज होने का क्या कारण होता है.

Urine leakage causes in hindi
1 / 7
यूरिन लीक क्यों होता है, जानिए यहां.

Urine Leakage: यूरिन यानी पेशाब का खुद ब खुद निकल जाना यूरिन लीकेज कहलाता है. ऐसी कई महिलाएं हैं जिन्हें छींकते या खांसते हुए यूरिन लीकेज की दिक्कत होती है. इस समस्या को मेडिकल भाषा में यूरिन इनकंटिनेंस कहा जाता है. यह कोई बीमारी नहीं है लेकिन ऐसी कुछ दिक्कतें हैं जो पेशाब लीक होने (Peshab Nikal Jana) की वजह बन सकती हैं. ऐसे में यहां जानिए किन-किन कारणों से यूरिन की लीकेज होती है.

विज्ञापन

मांसपेशियों की कमजोरी

मांसपेशियों की कमजोरी 2 / 7

पेल्विक फ्लोल की मसल्स का कमजोर होना यूरिन लीकेज की बड़ी वजह है. उम्र बढ़ने पर या प्रेग्नेंसी के दौरान और डिलीवरी के बाद महिलाओं का पेल्विक फ्लोर कमजोर पड़ सकता है जिससे यूरिन लीक हो सकता है.

विज्ञापन

ओवरएक्टिव ब्लैडर

ओवरएक्टिव ब्लैडर3 / 7

मूत्राशय का अति सक्रिय होना या कहें ओवरएक्टिव ब्लैडर होना यूरिन लीकेज की वजह बनता है. इससे मूत्राशय की मसल्स सिंकुड़ने लगती हैं ओर यूरिन लीक होना शुरू हो जाता है.

कॉफी या चाय ज्यादा पीना

कॉफी या चाय ज्यादा पीना 4 / 7

कॉफी या चाय ज्यादा पीने से मूत्राशय उत्तेजित हो जाता है और इससे पेशाब खुद ही निकल सकता है. इसीलिए यूरिन लीकेज की दिक्कत में कॉफी और चाय कम पीने के लिए कहा जाता है.

विज्ञापन

यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन

यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन 5 / 7

यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन यानी UTI होने पर बार-बार पेशाब होने की इच्छा हो सकती है और इससे यूरिन लीकेज की संभावना बढ़ सकती है.

कब्ज के कारण

कब्ज के कारण 6 / 7

बहुत लंबे समय तक कब्ज रहने पर आंतों में जमा गंदगी मूत्राशय पर दबाव बनाने लगती है. इससे पेशाब लीक हो सकता है.

विज्ञापन

मोटापा भी हो सकता है वजह

मोटापा भी हो सकता है वजह 7 / 7

मोटापा यूरिन लीकेज की वजह बन सकता है. शरीर का बढ़ा हुआ वजन मांसपेशियों पर दबाव डालता है जिसके कारण यूरिन लीकेज की दिक्कत हो सकती है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन