सीने का यह छोटा सा अंग तय कर सकता है आपको कितनी लंबी जिंदगी मिलेगी! होश उड़ा देगी नई रिसर्च

क्या आपके सीने में मौजूद एक छोटा सा अंग आपकी सेहत और उम्र का संकेत दे सकता है? हाल में प्रकाशित एक वैज्ञानिक अध्ययन में सामने आया है कि थाइमस ग्रंथि शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता और स्वस्थ जीवन से गहराई से जुड़ी होती है.

What Is Thymus Gland And What Does It Do
1 / 9

विज्ञापन

थाइमस क्या है और शरीर में कहां होता है

थाइमस क्या है और शरीर में कहां होता है2 / 9

थाइमस एक छोटी और नरम ग्रंथि होती है जो छाती के ऊपरी हिस्से में, दोनों फेफड़ों के बीच स्थित रहती है. यह बचपन और युवावस्था में ज्यादा सक्रिय रहती है और इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है.

विज्ञापन

शरीर की सुरक्षा में कैसे करता है काम

शरीर की सुरक्षा में कैसे करता है काम3 / 9

इस ग्रंथि का मुख्य काम टी-लिम्फोसाइट्स नाम की खास सफेद रक्त कोशिकाएं बनाना है. ये कोशिकाएं शरीर को वायरस, बैक्टीरिया और अन्य संक्रमणों से बचाने में मदद करती हैं और शरीर की सुरक्षा प्रणाली को सक्रिय बनाए रखती हैं.

AI की मदद से हुई बड़ी स्टडी

AI की मदद से हुई बड़ी स्टडी4 / 9

वैज्ञानिकों ने इसको लेकर एक रिसर्च की जिसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद ली गई. करीब 27 हजार से ज्यादा लोगों के मेडिकल स्कैन और स्वास्थ्य रिकॉर्ड का विश्लेषण किया गया ताकि थाइमस की स्थिति और बीमारियों के खतरे के बीच संबंध को समझा जा सके.

विज्ञापन

रिसर्च में सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े

रिसर्च में सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े5 / 9

अध्ययन में पाया गया कि जिन लोगों का थाइमस स्वस्थ था, उनमें मृत्यु का खतरा कम देखा गया. लेकिन जिनका थाइमस कमजोर पाया गया, उनमें गंभीर बीमारियों और समय से पहले मृत्यु की संभावना ज्यादा मापी गई, इससे वैज्ञानिकों ने समझा कि यह छोटी सी अंग भी लंबी जिंदगी देने में अहम भूमिका निभाती है.

कैंसर और हार्ट डिजीज से भी जुड़ा संबंध

कैंसर और हार्ट डिजीज से भी जुड़ा संबंध6 / 9

रिपोर्ट में यह भी संकेत मिला कि कमजोर थाइमस वाले लोगों में फेफड़ों के कैंसर और दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा ज्यादा हो सकता है. इससे यह साफ होता है कि यह ग्रंथि सिर्फ इम्युनिटी ही नहीं बल्कि पूरे शरीर के स्वास्थ्य से जुड़ी है.

विज्ञापन

उम्र बढ़ने के साथ क्यों कमजोर हो जाता है थाइमस

उम्र बढ़ने के साथ क्यों कमजोर हो जाता है थाइमस7 / 9

विशेषज्ञों के अनुसार उम्र बढ़ने के साथ थाइमस धीरे-धीरे सिकुड़ने लगता है और उसकी जगह फैटी टिश्यू ले लेते हैं. इस बदलाव के कारण शरीर की रोगों से लड़ने की क्षमता पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है.

कैसे रखें थाइमस को स्वस्थ

कैसे रखें थाइमस को स्वस्थ8 / 9

स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि नियमित व्यायाम, संतुलित और पौष्टिक आहार, पर्याप्त नींद और तनाव से दूरी बनाकर थाइमस की सेहत को बेहतर रखा जा सकता है. स्वस्थ जीवनशैली अपनाना लंबे समय तक फिट रहने की कुंजी हो सकता है.

विज्ञापन

अस्वीकरण

अस्वीकरण9 / 9

इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है. (Image: AI)

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन