बरसात के मौसम में इन सब्जियों का सेवन बिल्कुल ना करें, वरना हो सकती है पाचन संबंधी समस्याएं
Monsoon Foods Tips: सब्जियां खाना हेल्थ के लिए अच्छा फायदेमंद माना जाता है. मगर बरसात में कुछ सब्जियों से परहेज करना चाहिए, क्योंकि पाचन संबंधी समस्याएं होने लगती हैं.

Barsaat Mein Kya Na Khaye: मानसून का मौसम अपने साथ ठंडक और राहत लेकर आता है, लेकिन इसी दौरान संक्रमण और पाचन संबंधी समस्याओं का खतरा भी बढ़ जाता है. इस मौसम में नमी अधिक होने की वजह से बैक्टीरिया, फंगस और कीड़े-मकोड़े तेजी से पनपते हैं, जिससे कुछ सब्जियां खराब हो सकती हैं. इसलिए बारिश के मौसम में खानपान को लेकर थोड़ी सावधानी बरतना जरूरी है.
क्यों बढ़ जाती हैं पाचन संबंधी समस्याएं?
2 / 8अब सवाल यह है कि सब्जियां खाने से पेट खराब क्यों हो सकता है. ऐसा इसलिए क्योंकि इससे सब्जियों पर बैक्टीरिया और फंगस आसानी से विकसित हो सकते हैं. अगर इन्हें अच्छी तरह धोकर और पकाकर न खाया जाए तो पेट दर्द और फूड पॉइजनिंग हो सकती है. इसे भी पढ़ें- सिर्फ 2 चीजों से करें कुल्ली, छाले और मसूड़ों को मिल सकते हैं कई फायदे
हरी पत्तेदार सब्जियां
3 / 8पालक, मेथी, सरसों, बथुआ और लेट्यूस जैसी पत्तेदार सब्जियों में बारिश के दौरान मिट्टी, कीड़े और सूक्ष्मजीव अधिक चिपके हो सकते हैं. इन्हें खाना हो तो अच्छी तरह धोकर और पूरी तरह पकाकर ही खाएं.
पत्ता गोभी
4 / 8पत्तागोभी की कई परतों के बीच छोटे कीड़े और गंदगी छिपी रह सकती है. बरसात में इसका जोखिम बढ़ जाता है, इसलिए इसे अच्छी तरह साफ करके ही इस्तेमाल करें.
फूलगोभी
5 / 8फूलगोभी के फूलों के बीच कीड़े और बैक्टीरिया छिपे रह सकते हैं. इसे पकाने से पहले नमक वाले गुनगुने पानी में कुछ देर भिगोना बेहतर माना जाता है.
मशरूम
6 / 8मशरूम जल्दी खराब हो जाता है. अगर यह फ्रेश न हो या सही तरीके से स्टोर न किया गया हो तो इसे खाने से पेट खराब होने की आशंका बढ़ सकती है.
बैंगन
7 / 8बरसात के मौसम में बैंगन में कीड़े लगने की संभावना बढ़ जाती है. खरीदते समय इसे अच्छी तरह टेस्ट लें और काटने के बाद भी अंदर से देख लें.
कच्ची सलाद वाली सब्जियां
8 / 8खीरा, टमाटर, लेट्यूस और अन्य कच्ची सलाद वाली सब्जियां अगर ठीक से साफ न हों तो संक्रमण का कारण बन सकती हैं. बेहतर होगा कि इन्हें अच्छी तरह धोकर ही खाएं या हल्का स्टीम कर लें. इसे भी पढ़ें- गले में दर्द क्यों होता है? जानिए किन बीमारियों का हो सकता है संकेत



















