सिर्फ 2 चीजों से करें कुल्ली, छाले और मसूड़ों को मिल सकते हैं कई फायदे

Termeric Salt Water: हल्दी और सेंधा नमक के पानी से कुल्ली करना मुंह की हल्की समस्याओं में मददगार साबित हो सकता है. यह छालों की तकलीफ, मसूड़ों की हल्की सूजन और मुंह की सफाई में कुछ लाभ पहुंचा सकता है.

Mouth ulcers
1 / 6
मसूड़ों की सूजन कम करने में मददगार. Image Credit- News24

Haldi aur Namak Ka Pani Ke Fayde Hona: मुंह में छाले, मसूड़ों की सूजन, दर्द या हल्की बदबू जैसी समस्याएं काफी आम हैं. इससे छुटकारा पाने के लिए कई तरह की दवा की जाती हैं. हल्दी और सेंधा नमक का पानी इन्हीं पारंपरिक टिप्स में से एक है, जिसका इस्तेमाल कई लोग कुल्ली करने के लिए करते हैं. हालांकि, यह कोई इलाज नहीं है और गंभीर समस्या होने पर डॉक्टर से सलाह लेने की जरूरत है.  

विज्ञापन

हल्दी और सेंधा नमक के पानी से कुल्ली करना क्यों जरूरी है?

हल्दी और सेंधा नमक के पानी से कुल्ली करना क्यों जरूरी है? 2 / 6

मुंह के छालों से छुटकारा पाने के लिए हल्दी के गुण और गुनगुने नमक वाले पानी की कुल्ली कुछ लोगों में छालों से होने वाली जलन को कम करने में मदद कर सकती है. इसे भी पढ़ें- पीली लार आने का क्या मतलब है? जानिए किन कारणों से ऐसा होता है

विज्ञापन

मसूड़ों की सूजन कम करने में मददगार होना

मसूड़ों की सूजन कम करने में मददगार होना  3 / 6

अगर मसूड़ों में हल्की सूजन है तो नमक के पानी से कुल्ली करने से राहत मिल सकती है. हल्दी भी सूजन कम करने में मददगार मानी जाती है.

मुंह की सफाई बेहतर होना

मुंह की सफाई बेहतर होना  4 / 6

इससे ब्रशिंग और फ्लॉसिंग के साथ नमक वाले पानी से कुल्ली करने से मुंह साफ रखने में मदद मिल सकती है और बैक्टीरिया की मात्रा कुछ हद तक कम हो सकती है.

विज्ञापन

सांस की बदबू में मददगार होना

सांस की बदबू में मददगार होना  5 / 6

अगर बदबू आ रही है तो कुल्ली करने से कुछ समय के लिए फ्रेश महसूस हो सकती है. हालांकि, लगातार बदबू आने पर टेस्ट कराना चाहिए.

कुल्ली कैसे करें?

कुल्ली कैसे करें? 6 / 6

एक गिलास गुनगुना पानी लें और इसमें आधा चम्मच सेंधा नमक मिलाएं. अब एक चौथाई चम्मच हल्दी डालकर अच्छी तरह घोल लें. इस मिश्रण से 40 सेकंड तक कुल्ली करें और पानी थूक दें. इसे भी पढ़ें- डार्क सर्कल का दिल से क्या है कनेक्शन? जानिए आंखों के नीचे आते काले घेरे किस बात का देते हैं संकेत

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.  

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन