किन 5 लोगों को नहीं खाना चाहिए अंडा? फायदे की जगह हो सकती है परेशानी

Eggs You Should Not Eat: अगर आप अंडा रोजाना खाते हैं तो आपको पता होना चाहिए कि कब उसे नहीं खाना चाहिए. कई बार अंडे का असर उल्टा हो जाता है, जिससे परेशानी थोड़ी ज्यादा बढ़ जाती है. इसलिए अंडे से किन लोगों को परहेज करना चाहिए आपको पता होना चाहिए.

Eggs You Should Not Eat
1 / 6
किन 5 लोगों को नहीं खाना चाहिए अंडा?

Kin Logon Ko Nahi Khana Chahiye Anda: अंडा पोषण से भरपूर होता है, जिसका सेवन हर मौसम में किया जा सकता है. अंडे में प्रोटीन, विटामिन और कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं, लेकिन इसके फायदे सभी को एक जैसे मिलें, ये बिल्कुल भी जरूरी नहीं है. कुछ लोग गर्मियों में अंडा खाना कम कर देते हैं, क्योंकि उन्हें लगता है कि अंडा शरीर में गर्म रखने का काम करता है. हालांकि, ऐसा नहीं हैं, लेकिन अंडा कुछ लोगों को काफी नुकसान पहुंचा सकता है. इसलिए आपको अंडा खाने से पहले डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए.

विज्ञापन

अंडे से एलर्जी होना

अंडे से एलर्जी होना 2 / 6

अगर अंडा खाने के बाद स्किन पर लाल चकत्ते, खुजली, सूजन, सांस लेने में तकलीफ या उल्टी जैसे लक्षण दिखाई दें तो यह एग एलर्जी का संकेत हो सकता है. ऐसे लोगों को अंडा और उससे बने पदार्थों से बचना चाहिए. इसे भी पढ़ें- बारिश में फंगल इंफेक्शन से कैसे बचें? यहां जानिए खुद का ख्याल रखने के 5 तरीके

विज्ञापन

गंभीर किडनी की बीमारी वाले लोग

गंभीर किडनी की बीमारी वाले लोग3 / 6

अंडा प्रोटीन का अच्छा स्रोत है, लेकिन जिन लोगों को क्रॉनिक किडनी डिजीज या अन्य गंभीर किडनी संबंधी समस्या है, उन्हें प्रोटीन की मात्रा डॉक्टर या डाइटिशियन की सलाह के अनुसार ही लेनी चाहिए.

प्रोटीन लेने वाले लोग

प्रोटीन लेने वाले लोग  4 / 6

कुछ मामलों में डॉक्टर कम प्रोटीन वाला आहार लेने की सलाह देते हैं. ऐसे लोगों को अंडे का सेवन भी अपनी डाइट प्लान के अनुसार ही करना चाहिए. ऐसा नहीं है कि आपको अंडा बिल्कुल नहीं खाना चाहिए.

विज्ञापन

पाचन संबंधी परेशानी होना

पाचन संबंधी परेशानी होना  5 / 6

कुछ लोगों को अंडा खाने के बाद गैस, पेट फूलना, अपच या मतली जैसी समस्याएं हो सकती हैं. यदि हर बार ऐसा हो रहा है तो कारण जानने के लिए डॉक्टर से सलाह लें और तब तक अंडे का सेवन कम करें.

हाई कोलेस्ट्रॉल वाले लोग

हाई कोलेस्ट्रॉल वाले लोग  6 / 6

पहले माना जाता था कि हाई कोलेस्ट्रॉल वाले लोगों को अंडा बिल्कुल नहीं खाना चाहिए, लेकिन अब कई शोध बताते हैं कि अंडा खाने से रक्त में कोलेस्ट्रॉल पर बहुत बड़ा असर नहीं पड़ता. हालांकि, आपको जरूरत से ज्यादा सेवन नहीं करना चाहिए. इसे भी पढ़ें- मानसून में 48 घंटों से ज्यादा बुखार आना इन बीमारियों का हो सकता है लक्षण, डॉक्टर ने कहा मामूली समझने की ना करें भूल

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन