अप्रैल में बुवाई और जून तक होगी लाखों की कमाई, इस एक फसल ने मार्केट में मचाया हंगामा

गर्मियों का सीजन आते ही मार्केट में ठंडी और ताजी सब्जियों की डिमांड बढ़ जाती है. ऐसे में अगर आप भी पैसा कमाना चाहते हैं तो ककड़ी की खेती आपके लिए लॉटरी साबित हो सकती है. अप्रैल में इसकी बुवाई का सबसे सही टाइम होता है और यह इतनी फास्ट ग्रोइंग फसल है कि जून आते-आते ही आपकी जेबों में पैसों की भरमार होगी.

kakdi khane ke fayde kya hain
1 / 7

विज्ञापन

40-50 दिनों में ही तैयार हो जाती है फसल

40-50 दिनों में ही तैयार हो जाती है फसल2 / 7

ककड़ी की खेती की सबसे अच्छी बात यह है कि इसे तैयार होने में सिर्फ 40 से 50 दिन ही लगते हैं. जब दूसरी फसलें खेत में बढ़ने के लिए समय लेती हैं तो ककड़ी की बेलें फल देना शुरू कर देती हैं. कम समय का यह चक्र किसानों के लिए भी अच्छा साबित होता है. इससे किसानों के पास जल्दी पैसे आते हैं और ये किसी भी छोटे बिजनेस के लिए बहुत जरूरी है.

विज्ञापन

इस फसल में लागत की भी कोई टेंशन नहीं होती

इस फसल में लागत की भी कोई टेंशन नहीं होती3 / 7

इस फसल में लागत की भी कोई टेंशन नहीं होती है. आपको सिर्फ अच्छी क्वालिटी के बीज और थोड़ी सी खाद की जरूरत होती है. चूंकि यह सिर्फ गर्मियों की फसल है. इसलिए इसे बहुत ज्यादा पानी की भी जरूरत नहीं पड़ती. बस मिट्टी में हल्की नमी बनी रहनी चाहिए.

मार्केट में ककड़ी की मांग लगातार बढ़ रही

मार्केट में ककड़ी की मांग लगातार बढ़ रही4 / 7

मार्केट में ककड़ी की मांग इसलिए भी इतनी ज्यादा है क्योंकि मई और जून की भीषण गर्मी में हर कोई इसे सलाद के रूप में पंसद करता है. इस समय मंडियों में इसके दाम काफी ऊंचे रहते हैं क्योंकि सप्लाई के मुकाबले डिमांड बहुत ज्यादा होती है. अगर आप ऑफ-सीजन की शुरुआत में ही फसल बाजार पहुंचा देते हैं, तो मुनाफा दोगुना हो जाता है.

विज्ञापन

खाली पड़े खेत के किनारे और मेड़ों पर भी होती है ककड़ी की खेती

खाली पड़े खेत के किनारे और मेड़ों पर भी होती है ककड़ी की खेती5 / 7

ककड़ी की खेती आप खेत के खाली पड़े किनारों या मेड़ों पर भी आसानी से कर सकते हैं. इसकी बेलें बहुत ज्यादा जगह नहीं घेरतीं औ आसानी से फैल भी जाती हैं. अगर आपके पास जमीन कम है, तब भी आप इंटर-क्रॉपिंग यानी दूसरी फसलों के साथ इसे उगाकर एक्सट्रा इनकम जनरेट कर सकते हैं. यह तकनीक आजकल के स्मार्ट किसानों की पहली पसंद बन गई है.

नहीं करनी पड़ती है ककड़ी की फसल की ज्यादा देखभाल

नहीं करनी पड़ती है ककड़ी की फसल की ज्यादा देखभाल 6 / 7

वहीं, ककड़ी की फसल की ज्यादा देखभाल भी नहीं करनी पड़ती है. इसमें कीड़े या बीमारियां लगने का खतरा भी बाकी फसलों के मुकाबले काफी कम होता है. जिससे महंगे पेस्टिसाइड्स का खर्च भी बच जाता है. बस आपको समय-समय पर फलों की तुड़ाई करनी होती है ताकि नई कलियां आती रहें. जितनी ज्यादा तुड़ाई होगी. उतनी ही ज्यादा पैदावार और उतनी ही तगड़ी आपकी कमाई होगी.

विज्ञापन

लखपति बना सकता है अप्रैल से जून का समय

लखपति बना सकता है अप्रैल से जून का समय7 / 7

कुल मिलाकर देखें तो अप्रैल से जून का यह ढाई महीने का पीरियड आपको लखपति बना सकता है. सही मैनेजमेंट और मार्केट की टाइमिंग पकड़कर आप ककड़ी की खेती से वो मुनाफा कमा सकते हैं जो साल भर की दूसरी फसलें भी नहीं दे पातीं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें
विज्ञापन