शुगर में गन्ने का जूस पीना चाहिए या नहीं? जानिए कब बढ़ता है शुगर लेवल

Ganne Ka Juice Peena Chahiye ya Nahi: गन्ने का जूस हेल्थ के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है, जिसका गर्मियों में ज्यादा सेवन किया जाता है. मगर क्या आपको पता है कि डायबटीज की बीमारी में इसका सेवन करना चाहिए या नहीं? अगर नहीं, तो आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं.

surgarance juice Benefits For Sugar Patient
1 / 6
गन्ने का जूस लेते समय ध्यान रखें यह बात. Image Credit- Freepik

Surgarance Juice Benefits For Sugar Patient: गन्ने का जूस हेल्थ के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है, जिसका गर्मियों में ज्यादा सेवन किया जाता है. चिलचिलाती गर्मी में गन्ने का जूस पीने का अपना अलग मजा है और ऊपर से बर्फ के टुकड़े ढले हुए मजा दोगुना कर देते हैं, लेकिन क्या गन्ने का जूस शुगर के मरीज पी सकते हैं?  क्योंकि यह बहुत मीठा होता है, जिसे शुगर लेवल बढ़ने का खतरा रहता है. इस स्थिति में आपको क्या करना चाहिए आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं.

विज्ञापन

क्या डायबिटीज में गन्ने का जूस पी सकते हैं?

क्या डायबिटीज में गन्ने का जूस पी सकते हैं?2 / 6

कई रिसर्च के मुताबिक, गन्ने का जूस हेल्थ के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है, लेकिन शुगर के मरीजों को ध्यान देना चाहिए. ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें ग्लाइसेमिक लोड और शुगर की मात्रा ज्यादा होती है.

विज्ञापन

मोडरेशन में करें शामिल

मोडरेशन में करें शामिल 3 / 6

अगर आप गन्ने का जूस पीना चाहते हैं तो इसे मोडरेशन में लें. रोजाना गन्ने का जूस पीने से परहेज करें. प्री-डायबेटिक पेशेंट्स हफ्ते में 2 बार गन्ने का जूस पीने का फैसला करें.

नेचुरल शुगर का बढ़ जाना

नेचुरल शुगर का बढ़ जाना  4 / 6

डॉ. प्रियंका सहरावत न्योरोलॉजिस्ट का कहना है कि गन्ने के जूस में नेचुरल शुगर बहुत ज्यादा मात्रा में होती है. इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी हाई होता है, जिससे ब्लड शुगर तेजी से बढ़ सकता है.

विज्ञापन

खाली पेट रहना

खाली पेट रहना 5 / 6

इसके अलावा, आपका शुगर लेवल खाली पेट रहने या गन्ने का जूस पीने से बढ़ सकता है. इसलिए खाली पेट गन्ने का रस पीने से बचें, ताकि आपको दोगुना नुकसान बिल्कुल ना हो पाए.

पहले से शुगर हाई होने कर क्या करें?

पहले से शुगर हाई होने कर क्या करें?  6 / 6

अगर आपका शुगर हाई रहता है तो आपको गन्ने का जूस बिल्कुल नहीं पीना चाहिए. अगर आप पी रहे हैं तो आधा गिलास से ज्यादा ना पिएं, क्योंकि इससे लेवल और बढ़ सकता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन