खाली पेट उल्टी होने का क्या मतलब है? एक्सपर्ट से जानिए क्या है मुख्य कारण  

Vomit In Empty Stomach: जब सुबह उठते हैं तो कई बार उल्टी का मन होता है और कुछ खाने का मन नहीं करता. हालांकि, खाली पेट उल्टी होना हमेशा किसी गंभीर बीमारी का संकेत नहीं होता, लेकिन इसे नजरअंदाज करना बिल्कुल भी ठीक नहीं माना जाता है. 

Vomit In Empty Stomach
1 / 7
खाली पेट उल्टी होने का क्या मतलब है? Image Credit- News24

Khali Pet Ulti Hona: सुबह उठते ही कुछ ना खाने की इच्छा होना नॉर्मल है, लेकिन जब भी आप खाते हैं तो उल्टी का मन हो जाता है या कई बार हो जाती है. कुछ लोगों को न खाने के बाद भी उल्टी या उल्टी जैसा महसूस होता है और यह परेशानी का कारण बन जाता है. हालांकि, यह नॉर्मल होता है, लेकिन नजरअंदाज करना सही नहीं माना जाता है. अगर आपको उल्टी लगातार आती है या उसमें खून नजर आता है तो इसे नजरअंदाज करना सही नहीं है.

विज्ञापन

एसिडिटी और गैस्ट्राइटिस होना

एसिडिटी और गैस्ट्राइटिस होना2 / 7

जब पेट लंबे समय तक खाली रहता है तो उसमें बनने वाला एसिड पेट की अंदरूनी परत को प्रभावित कर सकता है. इससे मिचली, जलन और कभी-कभी पीले या सफेद रंग की उल्टी हो सकती है. इसे भी पढ़ें- इन 5 लोगों को नहीं करना चाहिए चिया सीड्स का सेवन, डॉक्टर ने कहा तबीयत हो जाएगी खराब

विज्ञापन

बाइल की उल्टी

बाइल की उल्टी 3 / 7

अगर पेट पूरी तरह खाली हो और फिर भी उल्टी हो रही हो, तो उसमें पीले या हरे रंग का तरल निकल सकता है. यह पित्त हो सकता है, जो लंबे समय तक भूखे रहने या बार-बार उल्टी होने की वजह से बाहर आ सकता है.

सुबह की मॉर्निंग सिकनेस

सुबह की मॉर्निंग सिकनेस4 / 7

प्रेगनेंसी के शुरुआती महीनों में कई महिलाओं को सुबह खाली पेट मिचली और उल्टी की समस्या होती है. इसे मॉर्निंग सिकनेस कहा जाता है. ऐसा कई लोगों के साथ होता है जो हेल्थ के लिए सही नहीं माना जाता.

विज्ञापन

लो ब्लड शुगर

लो ब्लड शुगर 5 / 7

काफी देर तक कुछ न खाने से कुछ लोगों का ब्लड शुगर कम हो सकता है, जिससे कमजोरी, चक्कर, पसीना और मिचली महसूस हो सकती है.

एसिड रिफ्लक्स

एसिड रिफ्लक्स 6 / 7

अगर पेट का एसिड खाने नली में वापस आने लगे तो सुबह के समय गले में जलन, खट्टा पानी आना और उल्टी जैसी समस्या हो सकती है.

विज्ञापन

खाली पेट उल्टी होने पर क्या करें?

खाली पेट उल्टी होने पर क्या करें? 7 / 7

सुबह उठने के बाद बहुत देर तक खाली पेट न रहें. हल्का और आसान से पचने वाला नाश्ता करें. फिर पानी को अपनी आहार का हिस्सा बनाएं. इसे भी पढ़ें- रोज सुबह 8 बजे उठने से क्या होगा? एक्सपर्ट ने बताया शरीर में किस तरह के बदलाव दिखेंगे अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन