2-3 हफ्ते रहने वाली ये 5 दिक्कतें हो सकती हैं कैंसर का लक्षण, तुरंत कराएं जांच

Early Signs Of Cancer: कैंसर होने पर शरीर अलग-अलग तरह से चेतावनी देने लगता है. ऐसी कुछ दिक्कतें हैं जो 2 से 3 हफ्तों तक लगातार बनी रहें तो कैंसर का लक्षण हो सकती हैं. इन्हें समय रहते पहचानना जरूरी है.

Early Signs Of Cancer
1 / 7
Early Signs Of Cancer

Cancer Symptoms: शरीर में होने वाले कुछ बदलाव या शरीर में महसूस होने वाली दिक्कतें अगर 2 से 3 हफ्तों तक लगातार बनी रहें तो इन्हें नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. ये दिक्कतें कैंसर का लक्षण हो सकती हैं. कई बार लोग कैंसर के लक्षणों (Cancer Ke Lakshan) को आम दिक्कतें समझकर इग्नोर करने लगते हैं. यही दिक्कतें असल में कैंसर का शुरुआती लक्षण हो सकती हैं. इसीलिए इन्हें इग्नोर करने के बजाए सतर्क होकर डॉक्टर से जांच करवाना जरूरी होता है.

विज्ञापन

लगातार खांसी होना

लगातार खांसी होना 2 / 7

लगातार खांसी होना और 3 हफ्ते बाद तक खांसी का ना रुकना कैंसर का लक्षण हो सकता है. खांसी के साथ ही आवाज में भारीपन आ सकता है.

विज्ञापन

पेशाब या मल में बदलाव

पेशाब या मल में बदलाव 3 / 7

कैंसर होने पर मल और पेशाब से जुड़ी दिक्कतें हो सकती हैं. मल का काला नजर आना, मलत्याग करते हुए खून नजर आना, पेशाब में खून दिखना या फ्रेश होते हुए दर्द महसूस होना किडनी या आंतों के कैंसर का लक्षण हो सकता है.

शरीर में गांठ या सूजन नजर आना

शरीर में गांठ या सूजन नजर आना 4 / 7

शरीर में अचानक से कोई असामान्य गांठ निकल आना और इसका शेप बदलते रहना कैंसर का संकेत हो सकता है. ऐसे में बायोप्सी करवाना जरूरी होता है.

विज्ञापन

कुछ भी निगलने में दिक्कत होना

कुछ भी निगलने में दिक्कत होना 5 / 7

खाना खाने हुए दिक्कत होना या कुछ भी निगलने में दिक्कत होना मुंह के कैंसर का या फेफड़ों के कैंसर का लक्षण हो सकता है. 3 हफ्तों से ज्यादा यह दिक्कत होना सही नहीं है.

भूख ना लगना और वजन कम होना

भूख ना लगना और वजन कम होना 6 / 7

भूख लगने में कमी आ जाना और बिना किसी कारण वजन कम होना कैंसर का लक्षण हो सकता है. ऐसा 2-3 हफ्तों तक हो तो इग्नोर ना करें.

विज्ञापन

देरी ना करें

देरी ना करें 7 / 7

अगर आपको शरीर पर कैंसर के लक्षण नजर आने लगे हैं तो देरी ना करें और डॉक्टर से संपर्क करें. जांच करने के बाद ही पता चलेगा कि शरीर में कैंसर तो नहीं पनपने लगा है.  यह भी पढ़ें - सावधान! यह एक गलती बना सकती है बवासीर का शिकार, स्टडी ने बताया 46% तक बढ़ता है हेमोरॉइड्स का रिस्क  

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन