शहतूत खाने से कौन सी बीमारी दूर होती है?

Mulberry Benefits: भारत में शहतूत को बड़े ही चाव से खाया जाता है. लेकिन, क्या आपको पता है शहतूत खाने पर सेहत को क्या फायदा मिलता है? अगर नहीं, तो यहां जानिए शहतूत शरीर पर क्या असर डालता है.

Shahtoot benefits
1 / 7
Shahtoot benefits

Shahtoot Khane ke Fayde: शहतूत न्यूट्रिएंट्स से भरपूर फल होता है. चाव से खाए जाने वाले इस फल की अक्सर उतनी बात नहीं होती जितनी होनी चाहिए जबकि शहतूत शरीर को एक नहीं बल्कि बहुत से फायदे देता है. शहतूत में एंटी-ऑक्सीडेंट्स, विटामिन और खनिज होते हैं जो ओवरऑल हेल्थ को अच्छा रखते हैं. इसमें खासतौर से विटामिन सी, आयरन और डाइटरी फाइबर होता है जो सेहत के लिए अच्छा है. ऐसे में यहां जानिए शहतूत खाने पर शरीर को कौन-कौन से फायदे मिलते हैं और यह किन बीमारियों से बचाता है.

विज्ञापन

दिल की बीमारियां दूर रहती हैं

दिल की बीमारियां दूर रहती हैं 2 / 7

दिल की बीमारियों को दूर रखने के लिए शहतूत खाया जा सकता है. इसमें रेस्वेराट्रोल और फाइबर दोनों होते हैं जो दिल की सेहत को अच्छा रखते हैं. शहतूत इंफ्लेमेशन को कम करते हैं, गंदे कॉलेस्ट्रोल को बाहर निकालते हैं और ब्लड सर्कुलेशन बेहतर करने में भी असर दिखाते हैं.

विज्ञापन

पाचन को रखते हैं अच्छा

पाचन को रखते हैं अच्छा 3 / 7

शहतूत खाने पर पाचन तंत्र अच्छा रहने लगता है. फाइबर से भरपूर होने के चलते शहतूत बाउल मूवमेंट्स को अच्छा रखते हैं और खासतौर से कब्ज को दूर रखते हैं.

दिमाग की सेहत रहती है अच्छी

दिमाग की सेहत रहती है अच्छी4 / 7

शहतूत खाने पर दिमाग की सेहत अच्छी रहने में भी फायदे नजर आते हैं. शहतूत इंफ्लेमेशन और ऑक्सीडटेव स्ट्रेस को कम करता है जिससे न्यूरोडिजनरेटिव बीमारियां कम होती हैं.

विज्ञापन

आंखों के लिए फायदेमंद

आंखों के लिए फायदेमंद 5 / 7

आंखों की सेहत अच्छी रखने के लिए भी शहतूत खाया जा सकता है. इसमें विटामिन ए और जेक्सांथिन होता है. शहतूत रेटिना पर होने वाले ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को भी कम करता है. इससे आंखों पर कम जोर पड़ता है.

होता है वेट मैनेजमेंट

होता है वेट मैनेजमेंट 6 / 7

वेट मैनेजमेंट के लिए भी शहतूत खा सकते हैं. इसमें फाइबर होता है जो लंबे समय तक पेट को भरा हुआ रखता है. शहतूत खाने का एक फायदा यह भी है कि इससे शुगर क्रेविंग्स कम होती हैं और वजन मैनेज होने में मदद मिलती है.

विज्ञापन

दांतों पर असर

दांतों पर असर 7 / 7

कैल्शियम, मैग्निशियम और विटामिन K होने के चलते शहतूत दांतों और हड्डियों को मजबूत रखने में मदद करता है. नियमित तौर पर शहतूत खाए जाएं तो डेंटल हेल्थ अच्छी रहती है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन