1 महीने लगातार केला खाने से क्या होगा? | Banana Benefits

Roj Kela Khane Ke Fayde: केले सेहत को एक नहीं बल्कि कई फायदे देते हैं. लेकिन, क्या आप जानते हैं अगर 1 महीने तक रोजाना केला खाया जाए तो इसका सेहत पर क्या असर होता है. अगर नहीं, तो यहां जानिए 1 महीने रोजाना केले खाने पर शरीर पर क्या प्रभाव पड़ता है.

Benefits of eating banana daily
1 / 7
Benefits of eating banana daily

Benefits Of Eating Banana Daily: सेहत के लिए सबसे फायदेमंद फलों में केले की गिनती होती है. केले मीठे होते हैं, इनमें बीज नहीं होते और इन्हें आमतौर पर बिना धोए भी खाया जा सकता है और इसीलिए ये लोगों के फेवरेट फलों की गिनती में आते हैं. केलों में पौटेशियम की भरपूर मात्रा होती है जो मसल्स, नर्व्स और सेल्स को फायदा देती है. लेकिन, बहुत से लोगों को लगता है कि केला खाने पर वजन बढ़ सकता है जबकि रोजाना अगर सिर्फ 1 केला खाया जाए तो यह वजन बढ़ाता नहीं है बल्कि वजन को कम या नियंत्रित करने में असरदार होता है. केले के फायदे (Kela Khane Ke Fayde) यहीं तक सीमित नहीं हैं. यहां जानिए रोजाना 1 महीने तक केला खाया जाए तो शरीर पर इसका कैसा असर होता है.

विज्ञापन

शरीर में रहती है हाइड्रेशन

शरीर में रहती है हाइड्रेशन 2 / 7

गर्मियों के मौसम में खासतौर से शरीर को हाइड्रेशन की जरूरत होती है. ऐसे में केला खाया जा सकता है. केले खाने पर शरीर को पौटेशियम की अच्छी मात्रा मिलती है और पौटेशियम शरीर में फ्लुइड्स को मैनेज करता है और खोए हुए इलेक्ट्रोलाइट्स वापस आते हैं जिससे हाइड्रेशन बढ़ता है.

विज्ञापन

गट हेल्थ अच्छी रहती है

गट हेल्थ अच्छी रहती है 3 / 7

केले खाने पर गट हेल्थ यानी पाचन बेहतर रहने लगता है. एक मध्यम आकार के केले में 3 ग्राम तक फाइबर होता है और फाइबर पेट को अच्छा रहने में असर दिखाता है.

हाई ब्लड प्रेशर कम होता है

हाई ब्लड प्रेशर कम होता है 4 / 7

जिन लोगों को हाई ब्लड प्रेशर की दिक्कत है उन्हें खासतौर से केले खाने चाहिए. केले खाने पर हाई ब्लड प्रेशर कम होने लगता है.

विज्ञापन

दिल की सेहत रहती है अच्छी

दिल की सेहत रहती है अच्छी 5 / 7

1 महीने तक केले खाने पर आपके दिल को भी इसके पूरे फायदे मिलते हैं. केले में मौजूद पौटेशियम ब्लड प्रेशर को कम करता है जिससे दिल की सेहत अच्छी रहने लगती है.

वजन नियंत्रित रहता है

वजन नियंत्रित रहता है6 / 7

एक मीडियम केले में 100 कैलोरी होती है. ऐसे में फाइबर से भरपूर केला खाने पर वजन बढ़ता नहीं है बल्कि नियंत्रित रहने लगता है. केले खाने पर बार-बार भूख भी नहीं लगती है जिससे एक्सेस फूड इंटेक कम होने में मदद मिलती है.

विज्ञापन

दिमाग के लिए भी अच्छा

दिमाग के लिए भी अच्छा 7 / 7

केले में विटामिन बी6 होता है. विटामिन बी6 दिमाग की सेहत के लिए बेहद अच्छा है और मेटाबॉलिज्म को भी इसके फायदे मिलते हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन