नाक से बार-बार खून आना किस बीमारी का संकेत है? एक्सपर्ट ने बताए गंभीर चेतावनी वाले लक्षण

Nose Bleeding Reasons: नाक से एक-दो बार खून आना नॉर्मल है, लेकिन अगर यह समस्या बार-बार हो रही है या आपको परेशान कर रही है तो थोड़ा सोचने की जरूरत है क्योंकि यह गंभीर बीमारी का भी संकेत हो सकता है. 

Nose Bleeding Reasons
1 / 7
नाक से खून आने पर क्या करें? Image Credit- News24

Naak Se Khoon Aana: गर्मियों में अक्सर नाक से खून आ जाता है. कई बार ऐसा सूखी हवा या नाक में चोट लगने की वजह से हो सकता है. इसलिए आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है, लेकिन ऐसा अगर बार-बार हो रहा है या नाक से खून आ रहा है तो इसे नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है. कई बार यह शरीर में किसी गंभीर बीमारी या स्वास्थ्य समस्या का संकेत भी हो सकता है.

विज्ञापन

ब्लड प्रेशर हाई होना 

ब्लड प्रेशर हाई होना 2 / 7

कई रिसर्च के मुताबिक, ऐसा हाई ब्लड प्रेशर की वजह से होता है. इस दौरान नाक की छोटी रक्त वाहिकाएं फट जाती हैं, जिससे बार-बार खून आने की समस्या हो सकती है. इसे भी पढ़ें- रोज नींबू पानी पीने से क्या होगा? एक्सपर्ट ने बताए शरीर में दिखने वाले 6 बदलाव

विज्ञापन

एलर्जी और साइनस की समस्या होना 

एलर्जी और साइनस की समस्या होना 3 / 7

नाक से खून आने को वजह लगातार छींक आना, नाक रगड़ना या साइनस इंफेक्शन होने पर नाक की अंदरूनी परत संवेदनशील हो जाती है, जिससे खून निकल सकता है.

खून से जुड़ी बीमारी

खून से जुड़ी बीमारी4 / 7

आपको खून से जुड़ी बीमारी भी हो सकती है. इसलिए आपको खून के थक्के जमने लगते हैं और नाक से खून आना बार-बार हो सकता है. यह प्लेटलेट्स की कमी का संकेत भी हो सकता है.

विज्ञापन

विटामिन की कमी होना 

विटामिन की कमी होना 5 / 7

शरीर में विटामिन की कमी होने की वजह से भी ऐसा हो सकता है. कई बार विटामिन सी और विटामिन के की कमी से रक्त वाहिकाएं कमजोर हो सकती हैं, जिससे नाक से खून आने का खतरा बढ़ जाता है.

नाक में गांठ या ट्यूमर

नाक में गांठ या ट्यूमर6 / 7

कई बार खून नाक में गांठ होने की वजह से नहीं आ सकता है. यह स्थिति तक आती है जब ट्यूमर बहुत बढ़ जाता है. इसलिए वक्त पर इस लक्षणों पर ध्यान दें और बीमारी से बचाएं.

विज्ञापन

नाक से खून आने पर क्या करें?

नाक से खून आने पर क्या करें?7 / 7

जब नहीं नाक से खून आए तो सिर को थोड़ा आगे की ओर झुकाएं. फिर नाक के मुलायम हिस्से को 10 मिनट तक दबाकर रखें या नाक पर ठंडी पट्टी या बर्फ लगाएं. इसे भी पढ़ें- किडनी के मरीज को उल्टी क्यों आती है? ये 5 संकेत बिल्कुल ना करें नजरअंदाज

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन