किडनी के मरीज को उल्टी क्यों आती है? ये 5 संकेत बिल्कुल ना करें नजरअंदाज

Kidney Ke Mareej Ko Ulti Hona: किडनी खराब होने पर आपको कई तरह की परेशानियां हो सकती हैं, लेकिन अगर आपको उल्टी आ रही है तो इसे बिल्कुल भी नजरअंदाज ना करें. ऐसा करना खतरनाक साबित हो सकता है.

symptoms of kidney failure in 5 stages
1 / 7
symptoms of kidney failure in 5 stages

Kidney Damage: किडनी शरीर की गंदगी बाहर निकालने का काम करती है. ऐसे में जब किडनी ठीक तरह के काम नहीं करती तो कई तरह की परेशानियां होने लगती हैं. इस दौरान टॉक्सिन्स शरीर के अंदर जमा होने लगते हैं. इसकी वजह से किडनी रोग से जूझ रहे कई मरीजों को मतली और उल्टी जैसी समस्याएं होने लगती हैं. अक्सर लोग इन लक्षणों को नॉर्मल समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन यह किडनी की बिगड़ती स्थिति का संकेत भी हो सकता है.

विज्ञापन

किडनी के मरीज को उल्टी क्यों आती है?

किडनी के मरीज को उल्टी क्यों आती है?2 / 7

जब किडनी खून को सही तरीके से फिल्टर नहीं कर पाती तो यूरिया शरीर में जमा होने लगते हैं. इसे मेडिकल भाषा में यूरेमिया कहा जाता है. इसकी वजह से ही इंसान का मन उल्टी करने का करता है और मुंह में खराब स्वाद आने जैसी समस्याएं हो सकती हैं. इसे भी पढ़ें- जिद्दी कब्ज से परेशान हैं? दवा नहीं, आंवले का जूस आएगा आपके बहुत काम

विज्ञापन

बार-बार उल्टी आना

बार-बार उल्टी आना3 / 7

अगर आपका मन उल्टी का कर रहा है और ऐसा बार-बार हो रहा है तो यह संकेत किडनी खराब होने का है. इसका मतलब है कि किडनी शरीर से विषैले पदार्थों को बाहर नहीं निकाल पा रही है.

चेहरे पर सूजन आना

चेहरे पर सूजन आना4 / 7

उल्टी के साथ-साथ अगर आपके चेहरे पर सूजन आने लगी है तो शरीर में पानी जमा हो रहा है. इसकी वजह से पैरों, टखनों और हाथों में सूजन दिखाई दे सकती है.

विज्ञापन

पेशाब का रंग बदलना

पेशाब का रंग बदलना5 / 7

आपके पेशाब का रंग भी बदलने लगता है. इस दौरान आपको बार-बार पेशाब आने, झागदार पेशाब या पीलापन दिखाई दे सकता है. अगर आपके साथ ऐसा हो रहा है तो इसे बिल्कुल भी नजरअंदाज ना करें.

थकान और कमजोरी

थकान और कमजोरी6 / 7

किडनी की बीमारी में शरीर में विषैले पदार्थ जमा होने लगते हैं, जिससे इंसान हर समय थका हुआ महसूस कर सकता है. इसके अलावा, किडनी रोग एनीमिया का कारण भी बन सकता है, जिससे कमजोरी बढ़ जाती है.

विज्ञापन

भूख कम होना

भूख कम होना 7 / 7

इस दौरान भूख कम हो सकती है. आप पहले से कम रोटी खाने लगते हैं, जिसकी वजह से आपका वजन घटने लगता है. कई मरीजों को खाने का स्वाद बदलने की शिकायत भी होती है. इसे भी पढ़ें- रोज नींबू पानी पीने से क्या होगा? एक्सपर्ट ने बताए शरीर में दिखने वाले 6 बदलाव अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन