पुरुष को छाती का कैंसर क्यों होता है? इन वजहों को जानना है बेहद जरूरी
Male Chest Pain: ब्रेस्ट कैंसर सिर्फ महिलाओं में ही नहीं, बल्कि पुरुषों में भी देखने को मिल रहा है. ऐसे में इसकी सही जानकारी और पहचान करना आना चाहिए. पुरुषों में स्तन कैंसर को लेकर आप जागरूक रहें और किसी भी असामान्य लक्षण को नजरअंदाज ना करें.

Purush Ki Chhati Mein Cancer: ब्रेस्ट कैंसर को लेकर लोगों का मानना है कि यह केवल महिलाओं में होता है, लेकिन यह पूरी तरह सच नहीं है. पुरुषों में भी Breast Cancer हो सकता है. हालांकि, यह महिलाओं की तुलना में काफी कम मामलों में पाया जाता है, लेकिन जब होता है तो कई बार देर से पता चलता है, इससे यह खतरनाक रूप ले सकता है. इसलिए जरूरी है कि पुरुष भी इसके कारणों, लक्षणों और जोखिम कारकों के बारे में जागरूक रहें.
हार्मोनल असंतुलन
2 / 6पुरुषों के हार्मोनल असंतुलन होना इस बीमारी की ओर इशारा करता है. बता दें, पुरुषों के शरीर में एस्ट्रोजन बहुत कम मात्रा में होता है, लेकिन जब यह बढ़ जाता है और टेस्टोस्टेरोन कम हो जाता है तो स्तन कोशिकाओं में बदलाव हो सकता है.
बढ़ती उम्र
3 / 6उम्र बढ़ने के साथ कैंसर का खतरा भी बढ़ता है. आमतौर पर पुरुषों में यह बीमारी 60 साल के बाद ज्यादा देखने को मिलती है. इसलिए आपको एक हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाना चाहिए, ताकि इस गंभीर बीमारी से बचा जा सके.
जेनेटिक कारण
4 / 6अगर परिवार में किसी को BRCA1 या BRCA2 जीन में बदलाव है तो पुरुषों में भी स्तन कैंसर होने की संभावना बढ़ जाती है. इसलिए हर 6 महीने के अंदर अपना टेस्ट करवाते रहें, ताकि बीमारी का पता वक्त पर लगाया जा सके.
मोटापा
5 / 6ज्यादा वजन या मोटापा शरीर में एस्ट्रोजन का स्तर बढ़ा सकता है, जिससे स्तन कैंसर का जोखिम बढ़ जाता है. मोटापे की वजह से छाती पर चर्बी बढ़ जाती है तो आगे जाकर बीमारी में बदल जाती है.
लिवर की बीमारी
6 / 6लिवर शरीर में हार्मोन को संतुलित रखने में मदद करता है. अगर लिवर सही से काम नहीं करता तो हार्मोनल असंतुलन हो सकता है, जिससे कैंसर का खतरा बढ़ जाता है. इसलिए कोशिश करें कि आप अपने लिवर को हेल्दी रखें.