गर्भवती महिलाओं में HIV के शुरुआती लक्षण क्या हैं? ये संकेत दिखें तो तुरंत कराएं जांच

HIV Symptoms In Pregnancy Women: अगर आपको गर्भावस्था में HIV हो जाए तो शुरुआत में क्या लक्षण नजर आ सकते है? आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं महिलाओं को Hiv कैसे हो सकता है और इसकी जांच कब करानी चाहिए. 

HIV Symptoms In Pregnancy Women
1 / 6
HIV Symptoms In Pregnancy Women

Maa Banne Wali Mahila Ko HIV Hona: बीमारियां होने लगती हैं. हालांकि, कहा जाता है कि गर्भावस्था में होने वाली हर बीमारी बच्चा पैदा होने के बाद ठीक हो जाती हैं, लेकिन अगर HIV जैसी गंभीर बीमारी हो जाए तो क्या यह सही हो सकती है या जिंदगी भर रहेगी. शुरुआती लक्षण अक्सर सामान्य बीमारियों जैसे लगते हैं, इसलिए महिलाएं इन्हें नजरअंदाज कर देती हैं. लेकिन सही समय पर जांच और इलाज से मां और बच्चे दोनों को सुरक्षित रखा जा सकता है.

विज्ञापन

HIV क्या है?

HIV क्या है? 2 / 6

HIV एक वायरस है, जो शरीर की इम्यून सिस्टम को कमजोर करता है. अगर समय पर इलाज ना हो तो यह आगे चलकर एड्स (AIDS) में बदल सकता है.

विज्ञापन

लगातार बुखार रहना

लगातार बुखार रहना 3 / 6

बार-बार या लंबे समय तक हल्का बुखार रहना HIV का शुरुआती संकेत हो सकता है. अगर आपको लगातार बुखार है तो एक बार डॉक्टर से जरूर बात करें.

थकान और कमजोरी होना

थकान और कमजोरी होना  4 / 6

बिना ज्यादा काम किए भी थकान महसूस होना इम्यून सिस्टम कमजोर होने का संकेत हो सकता है. इस दौरान आपको अपना बहुत ही ध्यान रखना है.

विज्ञापन

गले में खराश और सूजन

गले में खराश और सूजन5 / 6

गले में दर्द, खराश या लिम्फ नोड्स में सूजन भी लक्षण हो सकते हैं. अगर आपके गले में बिना किसी वजह के खराश होने लगी है तो आपको इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.

बार-बार इंफेक्शन होना 

बार-बार इंफेक्शन होना  6 / 6

इम्यूनिटी कमजोर होने के कारण सर्दी, खांसी या अन्य संक्रमण जल्दी-जल्दी हो सकते हैं. आपको यूरिन संक्रमण भी हो सकता है. इसलिए अगर आपको कुछ असहज कर रहा है तो एक बार डॉक्टर से बात जरूर करें.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन