बारिश में घर की इन जगहों पर बढ़ सकता है बीमारियों का खतरा, सफाई करना बिल्कुल न भूलें
How To Keep Home Fresh In Monsoon Season: बारिश का मौसम आने वाला है. इसलिए आप पहले ही तैयारी कर लें, ताकि बीमारियों से खुद को बचाया जा सके. आप भी अपने घर की इन जगहों को बारिश से पहले साफ कर लें, वरना परेशानी बढ़ जाएगी.

Barish Mein Kaise Rakhe Apna Khayal: मानसून का मौसम गर्मी से राहत तो देता है, लेकिन अपने साथ नमी, फंगस, बैक्टीरिया और मच्छरों का खतरा भी लेकर आता है. घर की कुछ ऐसी जगहें होती हैं, जहां बारिश के दौरान गंदगी और नमी जल्दी जमा हो जाती है. अगर इनकी समय-समय पर सफाई न की जाए तो एलर्जी, फंगल इंफेक्शन, डेंगू, मलेरिया और पेट से जुड़ी बीमारियों का जोखिम बढ़ सकता है. आइए जानते हैं कि बारिश के मौसम में घर की किन जगहों की सफाई पर सबसे ज्यादा ध्यान देना चाहिए.
बाथरूम
2 / 6बारिश के मौसम में बाथरूम सबसे ज्यादा नम रहता है. इससे फंगस, बैक्टीरिया और फिसलन की समस्या बढ़ सकती है. इसलिए रोजाना फर्श और टाइल्स साफ करें और एग्जॉस्ट फैन या खिड़की खोलकर रखें. इसे भी पढ़ें- इम्यूनिटी बढ़ाने वाला राजस्थान का पारंपरिक हल्दी का हलवा, जानें बनाने का सही तरीका
किचन सिंक और ड्रेन
3 / 6किचन सिंक में बचा हुआ खाना और नमी बैक्टीरिया को पनपने का मौका दे सकती है. सिंक को रोज को साफ करें और ड्रेन में गंदगी जमा होने की वजह से भी बीमारियां पैदा हो जाती हैं.
पानी जमा होने वाली जगह
4 / 6घर में चेक करें कि कहीं पानी जमा तो नहीं हो रहा है, क्योंकि जमा पानी में डेंगू के मच्छर पैदा होते हैं. इससे बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है. गमलों की ट्रेृ या घर के बाहर पानी जमा होने से मच्छर पनप सकते हैं.
खिड़कियां और कोना
5 / 6बारिश के दौरान दीवारों और खिड़कियों के आसपास सीलन आने लगती है, जिससे फफूंद विकसित हो सकती है. सीलन दिखने पर तुरंत सफाई करें और कमरे में हवा का अच्छा जरिया बनाए रखें.
स्टोर रूम और अलमारी
6 / 6कम इस्तेमाल होने वाली जगहों पर नमी के कारण कपड़ों और सामान में फफूंद लग सकती है. इसलिए अलमारी को समय-समय पर खोलकर हवा लगने दें. फिर कपड़ों को पूरी तरह सूखाकर ही रखें. इसे भी पढ़ें- केला नेचुरल है या केमिकल से पका हुआ? इस ट्रिक से तुरंत मिनटों में चलेगा पता