पीलिया के शुरुआती लक्षण क्या होते हैं?

Piliya Ke Lakshan: पीलिया को इंग्लिश में जौंडिस (Jaundice) कहा जाता है. पीलिया तब होता है जब लिवर बिलिरुबिन तो प्रोसेस नहीं कर पाता. शरीर में बिलिरुबिन की मात्रा बढ़ जाने पर लिवर पर अत्यधिक तनाव पड़ता है जिसके कारण वह बिलिरुबिन को ठीक तरह से फिल्टर नहीं कर पाता और यह पूरे शरीर में फैलने लगता है और पीलिया हो जाता है. बिलिरुबिन के बिल्डअप को हाइपरबिलिरुबिनेमिया भी कहते हैं. इसके अलावा, पित्त के बहाव में रुकावट आने से भी पीलिया हो सकता है. पित्तनली के कैंसर में भी पीलिया होता है और खून से रिलेटेड डिसोर्डर होने पर पीलिया हो सकता है. ऐसे में यहां जानिए पीलिया (Piliya) होने पर शरीर में सबसे पहले कौनसा लक्षण नजर आता है.

Piliya Ke Lakshan
1 / 7
पीलिया से कौन सा अंग प्रभावित होता है?

विज्ञापन

2 / 7

पीलिया होने का सबसे बड़ा और पहला लक्षण है त्वचा और आंखों के सफेद हिस्से का पीला पड़ (Yellow Eyes) जाना. खासतौर से आंखें हल्दी के रंग जैसी पीली दिखने लगती हैं.

विज्ञापन

3 / 7

पीलिया का एक लक्षण यह भी है कि बुखार चढ़ जाता है. अगर स्किन पीली पड़ने लगे और बुखार चढ़ जाए तो हो सकता है आपको पीलिया है.

4 / 7

पीलिया हो जाने पर पेशाब पीले रंग का दिखने लगता है. यह आम पीला नहीं बल्कि गाढ़े पीले रंग का नजर आने लगता है.

विज्ञापन

5 / 7

बिलिरुबिन पूरे शरीर में फैल जाने से शरीर पीला नजर आने लगता है लेकिन इसका स्त्राव मल में नहीं होता है. इसीलिए मल फीके रंग का नजर आता है.

6 / 7

हर समय थकान महसूस होने लगती है. पीलिया के मरीज को कंफ्यूजन होने लगती है और ऐसा लग सकता है कि शरीर टूट रहा है.

विज्ञापन

7 / 7

पीलिया होने पर पेट में दर्द महसूस हो सकता है. यह दर्द लिवर के आस-पास होता है. अगर आपको शरीर में इस तरह के लक्षण नजर आ रहे हैं तो डॉक्टर से तुरंत संपर्क करें.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन