पेट में कीड़े होने पर भूलकर भी न खाएं ये 5 चीजें, बढ़ सकती है परेशानी

Stomach Worms: पेट में कीड़ें होना आम बात है, लेकिन इसका इलाज वक्त पर करना जरूरी है. वरना लापवाही से समस्या और बढ़ सकती है. इसलिए आपको कुछ चीजों से परहेज जरूर करना चाहिए.

stomach worms
1 / 6
stomach worms

Pet Mein Kide Hona: गलत खानपान की वजह से पेट में कीड़े होने लगते हैं और कुछ चीजें तो ऐसी हैं जिनसे कीड़े और बढ़ जाते हैं. इसलिए पेट में कीड़े होने पर सिर्फ दवा ही नहीं, बल्कि सही खानपान भी बेहद जरूरी होता है. मीठी, तली-भुनी और बाहर की चीजों से दूरी बनाकर आप इस समस्या को जल्दी कंट्रोल कर सकते हैं. साफ-सफाई और हेल्दी डाइट अपनाना पेट को हेल्दी रखने का सबसे अच्छा तरीका माना जाता है. ऐसे में आइए जानते हैं पेट में कीड़े होने पर किन चीजों से दूरी बनानी चाहिए.

विज्ञापन

मीठी चीजों से परहेज करना

मीठी चीजों से परहेज करना 2 / 6

अगर मीठी चीजें खाने के शौकीन हैं तो इन चीजों से परहेज करें. आप मिठाई, चॉकलेट, कैंडी और कोल्ड ड्रिंक जैसी चीजें बिल्कुल ना खाएं और कीड़ों की समस्या को बढ़ने से बचाएं. इसे भी पढ़ें- Fatty Liver: फैटी लिवर को रिवर्स करना है? रोजाना की ये 5 आदतें बन सकती हैं गेमचेंजर

विज्ञापन

जंक फूड और तला-भुना खाना की आदत

जंक फूड और तला-भुना खाना की आदत  3 / 6

बाहर का खाना पेट में गंदगी करता है. इसलिए पिज्जा, बर्गर, फ्रेंच फ्राइज और ज्यादा तेल-मसाले वाला खाना बिल्कुल ना खाएं. यह पाचन को कमजोर करता है और पेट में कीड़े होने का खतरा बढ़ जाता है.

अधपका गोश्त और सीफूड खाना

अधपका गोश्त और सीफूड खाना 4 / 6

अधपका गोश्त या ठीक से न पका हुआ सीफूड पेट में परजीवी संक्रमण का बड़ा कारण बन सकता है. ऐसे हानिकारक कीड़े और बैक्टीरिया मौजूद हो सकते हैं, जो बीमारी को और गंभीर बना सकते हैं.

विज्ञापन

ज्यादा मैदे से बनी चीजें

ज्यादा मैदे से बनी चीजें 5 / 6

आप मैदे की चीजों से बिल्कुल दूर रहें, क्योंकि इससे पेट में दर्द और भारीपन होता है. कई बार ठीक से ना पचने की वजह से सड़ने लगता है और कीड़े का कारण बनता है.

पेट में कीड़े होने पर क्या खाएं?

पेट में कीड़े होने पर क्या खाएं? 6 / 6

आप अपनी डाइट में दही और लहसुन का सेवन बढ़ा दें. पपीता खाएं और अजवाइन डालकर सेवन करें. फाइबर से भरपूर खाना खाएं और पेट के साफ करें. इसे भी पढ़ें- नौतपा में दूध को फटने से कैसे बचाएं? ये 5 चीजें स्टोर करते वक्त रखें ध्यान अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन