Fatty Liver: फैटी लिवर को रिवर्स करना है? रोजाना की ये 5 आदतें बन सकती हैं गेमचेंजर

Fatty Liver Reserve: फैटी लिवर हो जाने के बाद कई तरह की परेशानियां होने लगती हैं. इसलिए सही लाइफस्टाइल अपनाना जरूरी है ताकि लिवर को रिवर्स किया जा सके. आप भी अपनी कुछ आदतों में बदलाव कर सकते हैं.

Fatty Liver Healthy Habits:
1 / 6
Fatty Liver Healthy Habits:

Fatty Liver Healthy Habits: आजकल गलत खानपान की वजह से लिवर फैटी हो जाता है. धीरे धीरे परेशानी बढ़ती जाती है, लेकिन समय रहते ध्यान न दिया जाए तो लिवर में सूजन, सिरोसिस और कई गंभीर समस्याएं हो सकती हैं. अच्छी बात यह है कि शुरुआती स्टेज में फैटी लिवर को काफी हद तक रिवर्स किया जा सकता है. इसके लिए दवाओं से ज्यादा जरूरी है रोजाना की सही आदतें अपनाना. अगर आप भी फैटी लिवर से परेशान हैं तो अपनी लाइफस्टाइल में ये 5 बदलाव जरूर शामिल करें.

विज्ञापन

रोजाना करें एक्सरसाइज

रोजाना करें एक्सरसाइज 2 / 6

आप फैटी लिवर को कंट्रोल करने के लिए शरीर को एक्टिव रखें. रोजाना वॉक, साइकलिंग, योग या हल्की कार्डियो एक्सरसाइज करने से फायदा होगा और शरीर में जमा फैट दूर हो जाएगा.

विज्ञापन

चीनी और जंक फूड से दूरी

चीनी और जंक फूड से दूरी 3 / 6

आप जंक फूड और चीनी से परहेज करें, क्योंकि सॉफ्ट ड्रिंक्स, पैकेज्ड जूस, मिठाइयां और ज्यादा तला-भुना खाना फैटी लिवर को तेजी से बढ़ सकता है. इसे भी पढ़ें- क्या आयुर्वेद कैंसर को जड़ से खत्म कर सकता है? एक्सपर्ट से जानिए क्या है सच्चाई

फ्रूट शामिल करें

फ्रूट शामिल करें 4 / 6

डाइट में फ्रेश फल, हरी सब्जियां, साबुत अनाज और प्रोटीन से भरपूर चीजें शामिल करें. घर का हल्का और संतुलित खाना लिवर के लिए सबसे बेहतर माना जाता है.

विज्ञापन

भरपूर पानी पीना न भूलें

भरपूर पानी पीना न भूलें5 / 6

शरीर को हाइड्रेट रखना लिवर की सफाई में मदद करता है. कम पानी पीने से शरीर में टॉक्सिन जमा होने लगते हैं, जिसका असर लिवर पर भी पड़ सकता है. गर्मी के मौसम में खासतौर पर पानी की जरूरत होती है.

वजन कम करें

वजन कम करें  6 / 6

कम नींद और लगातार तनाव भी फैटी लिवर की समस्या बढ़ा सकते हैं. देर रात तक जागना, तनाव में ज्यादा खाना और खराब रूटीन शरीर के मेटाबॉलिज्म को बिगाड़ देता है. रोजाना 7 से 8 घंटे की अच्छी नींद लें. इसे भी पढ़ें- कितना तापमान झेल सकती है इंसानों की स्किन, इससे ज्यादा हुआ तो झुलस जाएगी! अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन