पेट में अटकी गैस कैसे निकालें? जानिए कैसे निकलेगी शरीर में फंसी हुई गैस

Pet Me Atki Gas Kaise Nikale: पेट में गैस फंसना एक बेहद ही असहज स्थिति है और इस दिक्कत में व्यक्ति को शरीर के अलग-अलग हिस्सों में दर्द भी होने लगता है. ऐसे में यहां जानिए अटकी हुई गैस को कैसे निकाला जा सकता है.

warm lemon water
1 / 7

Stomach Gas Home Remedies: खानपान सही ना हो, बहुत ज्यादा खा लिया जाए या खाना खाने के बाद बैठ या लेट जाया जाए तो पेट में गैस हो सकती है. पेट फूल जाए और गैस शरीर से बाहर निकल जाए तो इतनी तकलीफ नहीं होती, लेकिन अगर गैस पेट में ही अटक जाए तो व्यक्ति को दिनभर पेट पकड़कर बैठना पड़ जाता है. यह गैस आंतों में, पेट में और कई बार शरीर के बाकी हिस्सों में अटक जाती है और दर्द का कारण बनती है. ऐसे में यहां जानिए किस तरह पेट में अटकी गैस (Pet Me Atki Gas) को निकाला जा सकता है.

विज्ञापन

गुनगुना पानी और नींबू

गुनगुना पानी और नींबू 2 / 7

पेट में अटकी गैस निकालने के लिए गुनगुना पानी और नींबू का रस पिया जा सकता है. इसमें थोड़ा सा काला नमक भी जरूर डालें.

विज्ञापन

खा सकते हैं केला

खा सकते हैं केला 3 / 7

केला खाने पर भी पेट में अटकी गैस निकलती है. पका हुआ केला एसिडिटी को कम करने में भी असर दिखाता है.

पी सकते हैं छाछ

पी सकते हैं छाछ 4 / 7

पेट में गैस अटक जाए तो छाछ पी सकते हैं. छाछ में थोड़ा सा भुना जीरा और हरा धनिया डालकर पिया जाए तो इसका असर बढ़ जाता है.

विज्ञापन

अदरक का पानी

अदरक का पानी 5 / 7

अदरक के छोटे टुकड़े काटकर इसे पानी में उबाल लें. इस पानी को पीने पर पेट की गैस निकल जाती है.

हींग का पानी

हींग का पानी 6 / 7

गैस बाहर निकालने के लिए आप हींग का पानी भी पी सकते हैं. हींग तेजी से गैस पर असर दिखाती है और पाचन को भी ठीक करती है.

विज्ञापन

वॉक करने पर मिलेगा आराम

वॉक करने पर मिलेगा आराम 7 / 7

शरीर में गैस अटक जाए तो वॉक करने पर फायदा मिल सकता है. वॉक करने से पर गैस शरीर से बाहर निकलने लगती है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन