बार-बार पीला पेशाब आ रहा है? जानिए किन बीमारियों का हो सकता है संकेत

Why Urine Turns Into Yellow Colour: दिन में कई बार टॉयलेट के चक्कर लग जाते हैं. ऐसे में अगर आपको हर बार पीले रंग का पेशाब आ रहा है तो आपको ध्यान देने की जरूरत है. बार-बार ऐसा होना हेल्थ के लिहाज से बिल्कुल भी ठीक नहीं माना जाता है. 

Why Urine Turns Into Yellow Colour
1 / 6
बार-बार पीला पेशाब आ रहा है?

Bar Bar Peshab Peela Aana: बार-बार पेशाब करना अच्छा माना जाता है, क्योंकि इससे शरीर डिटॉक्स होता है. एक्सपर्ट्स भी खूब पानी पीने की सलाह देते हैं, ताकि टॉयलेट के जरिए गदंगी को बाहर निकाला जा सके. इसके अलावा, पेशाब का रंग भी हेल्थ बताने का काम करता है. अगर आपको हर बार पीला पेशान आ रहा है तो इसे बिल्कुल भी नजरअंदाज ना करें. पेशाब का हल्का पीला रंग होना नॉर्मल माना जाता है, लेकिन जरूरत से ज्यादा पीला रंग गंभीर बीमारियों का संकेत हो सकता है.

विज्ञापन

पानी की कमी का संकेत

पानी की कमी का संकेत 2 / 6

टॉयलेट के रंग पर पानी की मात्रा पर काफी निर्भर करता है. अगर आप कम पानी पी रहे हैं तो पेशाब का रंग पीला होना नॉर्मल है. पानी की कमी से आपको मुंह सूखना, थकान या चक्कर भी आ सकते हैं.

विज्ञापन

यूरिन इन्फेक्शन का संकेत

यूरिन इन्फेक्शन का संकेत3 / 6

अगर रंग बहुत ही ज्यादा अजीब नजर आ रहा है तो यह इन्फेक्शन हो सकता है. इस दौरान आपको जलन और हल्की बदबू आना जैसे लक्षण भी नजर आ सकते हैं. इसलिए इसे बिल्कुल भी नजरअंदाज ना करें.

लिवर की बीमारी

लिवर की बीमारी 4 / 6

पेशाब का रंग पीला होना लिवर कमजोर होने का भी संकेत हो सकता है. यह इस ओर इशारा करता है कि आपको लिवर से जुड़ी कोई बीमारी है. हालांकि, इसके साथ आपकी आंखों में जलन भी हो सकती है.

विज्ञापन

किडनी स्टोन होने का संकेत

किडनी स्टोन होने का संकेत5 / 6

यह किडनी में स्टोन होने का भी संकेत हो सकता है. इस दौरान इंसान को पीठ में काफी दर्द भी महसूस हो सकता है. पेशाब का रंग लाल या पीला नजर आ सकता है.

विटामिन सप्लीमेंट्स का ओवर डोज

विटामिन सप्लीमेंट्स का ओवर डोज 6 / 6

कई बार विटामिन सप्लीमेंट्स का ओवर डोज होने की वजह से भी टॉयलेट का रंग पीला हो सकता है. ऐसा विटामिन बी या सी की अधिक मात्रा लेने से हो सकता है. इसलिए इसपर वक्त रहते ध्यान दें.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन