किस कैंसर में पेट और पीठ में दर्द होता है?

Stomach Ache In Cancer: एक ऐसा कैंसर भी है जिसमें ना सिर्फ पेट में बल्कि पीठ में भी दर्द होता है. जानिए कौन सा है यह कैंसर और इसके और कौन-कौन से लक्षण नजर आते हैं.

Pancreatic Cancer Symptoms
1 / 7

Cancer Symptoms In Hindi: कैंसर होने पर शरीर पर अलग-अलग तरह के लक्षण नजर आते हैं. ऐसा ही एक कैंसर है जिसमें पेट और पीठ में दर्द होने लगता है. यह कैंसर है अग्नाश्य का कैंसर. अग्नाशय यानी पैनक्रियाज (Pancreas) के कैंसर को साइलेंट डिजीज भी कहा जाता है क्योंकि इसके लक्षण शुरुआती दौर में नजर नहीं आते हैं. ऐसे में यहां जानिए पैनक्रियाटिक कैंसर (Pancreatic Cancer) होने पर शरीर पर किस-किस तरह के लक्षण दिखते हैं.

विज्ञापन

पेट और पीठ में दर्द

पेट और पीठ में दर्द 2 / 7

पैनक्रियाज में ट्यूमर बढ़ने पर इसका दर्द पेट और पीठ में महसूस होता है. पैनक्रियाज के कैंसर में यह दर्द असहनीय हो सकता है.

विज्ञापन

पेट फूल जाता है

पेट फूल जाता है 3 / 7

पैनक्रियाज के कैंसर में पेट फूलने लगता है. इसमें अक्सर ही ब्लोटिंग और गैस की दिक्कत तो होती ही है, साथ ही पेट बाहर की तरफ सूजा हुआ सा नजर आता है.

खाना नहीं पचता

खाना नहीं पचता 4 / 7

पैनक्रियाटिक कैंसर में खाना पचाने में दिक्कत होती है. पेनक्रियाज सही तरह से काम नहीं करता है तो भूख में कमी आ जाती है, जी मितलाने लगता है और अपच की समस्या होती है.

विज्ञापन

वजन कम होने लगता है

वजन कम होने लगता है 5 / 7

कैंसर का एक बड़ा लक्षण यह भी है कि कैंसर होने पर बिना किसी कारण के ही वजन कम होने लगता है. कैंसर में शरीर किस तरह से कैलोरी या प्रोटीन को इस्तेमाल करता है इसपर फर्क पड़ता है.

त्वचा का पीला पड़ना

त्वचा का पीला पड़ना 6 / 7

पैनक्रियाटिक कैंसर में त्वचा पर पीलापन नजर आने लगता है. इसमें स्किन पर पीले चकत्ते भी दिख सकते हैं. खासतौर से आंखें पीली नजर आने लगती हैं.

विज्ञापन

डायबिटीज हो सकती है

डायबिटीज हो सकती है 7 / 7

पैनक्रियाज में कैंसर होने पर डायबिटीज होना का खतरा बढ़ जाता है. अगर डायबिटीज कई दिनों से मैनेज्ड थी और अचानक से ब्लड शुगर लेवल्स में बदलाव नजर आने लगे हैं तो यह पैनक्रियाज की दिक्कत का लक्षण हो सकता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन