पैरों में दर्द होना किसका लक्षण है? जानिए कब हो सकता है खतरनाक

Pair Mein Dard Hona: पैरों में दर्द को हल्के में नहीं लेना चाहिए. अगर यह बहुत कम उम्र में हो रहा है तो यह साधारण थकान से लेकर गंभीर बीमारियों तक का संकेत हो सकता है. अगर दर्द बार-बार हो या लंबे समय तक बना रहे, तो डॉक्टर से जांच जरूर कराएं.

Pair Mein Dard Hona
1 / 6
Pair Mein Dard Hona

Leg Pain Signs: पैरों में दर्द एक आम समस्या है, जिसे अक्सर लोग थकान या ज्यादा चलने-फिरने का नतीजा समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन हर बार ऐसा नहीं होता है. कई बार यह दर्द शरीर में छिपी किसी बीमारी का संकेत भी हो सकता है. ऐसे में समय रहते इसके कारण को समझना बेहद जरूरी है.

विज्ञापन

मांसपेशियों में खिंचाव होना

मांसपेशियों में खिंचाव होना 2 / 6

कई बार ज्यादा चलने, दौड़ने या अचानक भारी काम करने से मांसपेशियों में खिंचाव आ जाता है, जिसकी वजह से हल्का दर्द महसूस होने लगता है.

विज्ञापन

कैल्शियम या विटामिन की कमी होना

कैल्शियम या विटामिन की कमी होना  3 / 6

शरीर में कई बार कैल्शियम, विटामिन D या विटामिन B12 की कमी हो जाती है, जिसका असर सबसे ज्यादा पैरों पर पड़ता है और दर्द, कमजोरी और झनझनाहट हो सकती है.

लंबे समय तक खड़े रहना

लंबे समय तक खड़े रहना4 / 6

जिन लोगों का काम लंबे समय तक खड़े रहकर करने का होता है तो उन लोगों को पैरों में दर्द और सूजन हो सकती है. तब यह समस्या आम हो सकती है, लेकिन फिर भी इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.

विज्ञापन

गठिया की वजह

गठिया की वजह 5 / 6

पैरों में दर्द गठिया की वजह से नहीं हो सकता है. इस दौरान जोड़ों में सूजन और दर्द के कारण पैरों में लगातार दर्द बना रह सकता है, खासकर सुबह और शाम के वक्त ज्यादा होता है.

नस दबना

नस दबना 6 / 6

पैरों की नस दबने की वजह से भी ऐसा हो सकता है. इसमें कमर से लेकर पैर तक तेज दर्द जाता है. अगर आपको भी इसी वजह दर्द का एहसास है तो इसे बिल्कुल भी नजरअंदाज ना करें.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन