पैरों के तलवों में जलन क्यों होती है? जानिए Burning Feet किस बीमारी का लक्षण हैं

Burning Feet: अगर आप भी अक्सर ही पैरों के तलवों में जलन होने से परेशान रहते हैं तो यह किसी बीमारी का लक्षण हो सकता है. ऐसे में यहां जानिए किन दिक्कतों में पैर के तलवों में जलन होती है.

talwo me jalan kyu hoti hai
1 / 7
talwo me jalan kyu hoti hai

Pair Ke Talwe Me Jalan: ऐसे बहुत से लोग हैं जिन्हें पैर के तलवों में जलन की दिक्कत होती है. पैर के तलवों (Feet Soles) में जलन होने को बर्निंग फीट सिंड्रोम कहते हैं. यह दिक्कत कई कारणों से हो सकती है. इसमें चलते हुए, बैठे या लेटे हुए भी व्यक्ति को ऐसा महसूस होता है जैसे तलवों पर किसी ने आग का गोला रख दिया हो. ऐसे में यहां जानिए पैर के तलवों में किन-किन दिक्कतों में जलन महसूस होती है और यह किस गंभीर बीमारी का लक्षण हो सकता है.

विज्ञापन

डायबिटीज में तलवों में जलन

डायबिटीज में तलवों में जलन 2 / 7

पैर के तलवों में डायबिटीज के कारण भी जलन महसूस हो सकती है. हाई ब्लड शुगर होने पर पैरों पर भी लक्षण नजर आने लगते हैं. इसे डायबेटिक नैचुरोपैथी कहते हैं जिसमें पैरों की नसें डैमेज होने लगती हैं.

विज्ञापन

किडनी की बीमारी में तलवों में जलन

किडनी की बीमारी में तलवों में जलन 3 / 7

किडनी जब ठीक तरह से अपना काम नहीं कर पाती है तो पैर के तलवों में जलन हो सकती है. इससे जलन के अलावा पैरों में खुजली और झनझनाहट की दिक्कत हो सकती है.

अनीमिया में तलवों में जलन

अनीमिया में तलवों में जलन 4 / 7

पैर के तलवों में जलन का एक कारण अनीमिया भी हो सकता है. खासकर विटामिन बी कम होने के कारण हुए अनीमिया में ऐसा होता है.

विज्ञापन

हाइपोथायराइडिज्म में तलवों में जलन

हाइपोथायराइडिज्म में तलवों में जलन 5 / 7

जिन लोगों को हाइपोथायराइडिज्म की दिक्कत होती है और अंडरएक्टिव थायराइड होता है उनकी नसों में इंफ्लेमेशन होने लगती है. इससे पैर के तलवों में जलन भी हो जाती है.

कॉम्प्लेक्स रीजनल पेन सिंड्रोम में तलवों में जलन

कॉम्प्लेक्स रीजनल पेन सिंड्रोम में तलवों में जलन 6 / 7

कॉम्प्लेक्स रीजनल पेन सिंड्रोम (CRPS) पैरों पर सर्जरी या किसी चोट के बाद होता है. इसमें नर्व्स में दिक्कतें आने लगती हैं जिसके कारण तलवों में जलन होती है, सूजन हो सकती है और त्वचा में बदलाव दिख सकता है.

विज्ञापन

शराब के सेवन से तलवों में जलन

शराब के सेवन से तलवों में जलन 7 / 7

जो लोग जरूरत से ज्यादा शराब पीते हैं उन्हें तलवों में जलन की शिकायत हो सकती है. शराब के ज्यादा सेवन से पेशाब संबंधी दिक्कतें, चक्कर आना और आवाज में बदलाव आने जैसी दिक्कतें भी होती हैं.

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन