सावधान! आपके पैर दे रहे हैं ये 7 संकेत, तुरंत हो जाएं अलर्ट

Pair Ka Rang Badalna: आपके पैर सिर्फ चलने के लिए मददगार साबित नहीं होते, बल्कि शरीर में हो रही हलचल को भी जाहिर करने का काम करते हैं. कई बार यह गंभीर बीमारी का संकेत हो सकते हैं. 

Pair Ka Rang Badalna
1 / 8
Pair Ka Rang Badalna

Foot Signs: हमारा शरीर कई बार बीमारियों के संकेत पहले ही देते लग जाता है, लेकिन हम उन्हें वक्त पर पहचान नहीं पाते, खासकर पैरों दिखने वाले. यह शरीर का ऐसा हिस्सा हैं, जो कई छिपी हुई समस्याओं का संकेत दे सकते हैं. अगर समय रहते इन संकेतों को समझ लिया जाए तो बड़ी बीमारियों से बचा जा सकता है. आइए जानते हैं पैरों से मिलने वाले ऐसे 7 अहम संकेत, जिन पर तुरंत ध्यान देना जरूरी है.

विज्ञापन

पैरों में सूजन होना

पैरों में सूजन होना2 / 8

अगर आपके पैरों या टखनों में बार-बार सूजन आ रही हैं तो इसे हल्के में न लें. यह हार्ट, किडनी या लिवर से जुड़ी समस्या का संकेत हो सकता है. इसलिए डॉक्टर से जांच जरूर कराएं.

विज्ञापन

लगातार ठंडे पैर होना 

लगातार ठंडे पैर होना 3 / 8

अगर मौसम सामान्य होने के बावजूद आपके पैर हमेशा ठंडे रहते हैं तो यह ब्लड सर्कुलेशन की खराबी का संकेत हो सकता है. कई मामलों में यह थायरॉइड या डायबिटीज से भी जुड़ा होता है.

एड़ी में तेज दर्द होना 

एड़ी में तेज दर्द होना 4 / 8

सुबह उठते ही एड़ी में दर्द होना आम नहीं है. यह प्लांटर फेशियाइटिस या कैल्शियम की कमी का संकेत हो सकता है. अगर दर्द लगातार बना रहे, तो इलाज जरूरी है.

विज्ञापन

पैरों में झनझनाहट या सुन्नपन

पैरों में झनझनाहट या सुन्नपन5 / 8

अगर आपके पैरों में बार-बार झनझनाहट या सुन्नपन होता है तो यह नर्व डैमेज का संकेत हो सकता है. यह खासकर डायबिटीज के मरीजों में ज्यादा देखा जाता है.

नाखूनों का रंग बदलना

नाखूनों का रंग बदलना6 / 8

अगर पैरों के नाखून पीले, नीले या काले हो रहे हैं तो यह फंगल इंफेक्शन या शरीर में ऑक्सीजन की कमी का संकेत हो सकता है. इसे नजरअंदाज करने से समस्या बढ़ सकती है.

विज्ञापन

पैरों के घाव जल्दी ना भरना 

पैरों के घाव जल्दी ना भरना 7 / 8

अगर पैरों में चोट या घाव जल्दी ठीक नहीं हो रहा है तो यह डायबिटीज का गंभीर संकेत हो सकता है. अगर घाव खतरनाक हो रहा है तो टेस्ट करवाएं.

पैरों की स्किन का फटना या बहुत ज्यादा ड्राई होना

पैरों की स्किन का फटना या बहुत ज्यादा ड्राई होना8 / 8

बहुत ज्यादा ड्राई स्किन या एड़ियों का फटना सिर्फ मौसम की वजह नहीं होता. यह डिहाइड्रेशन, थायराइड या विटामिन की कमी का संकेत हो सकता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन