नींद में मुंह से सांस लेना किस बीमारी का संकेत है? एक्सपर्ट से जानिए गंभीर कारण

Mouth Breathing During Sleep Causes: कई बार आपके साथ भी ऐसा हुआ होगा कि सोते वक्त मुंह से सांस लेने का प्रोसेस अचानक बढ़ जाता है. खुद ऐसा हो जाता है, जिसे कई लोग कफ का कारण समझकर इग्नोर कर देते हैं.

neend mein muh se saans lena
1 / 6
मुंह से सांस लेना किस बीमारी का संकेत है? Image Credit- News24

Muh Se Saans Lena Laise Roke: सोने का तरीका और वक्त सबका अलग होता है. कोई मुंह खोलकर सोता है तो कोई मुंह से सांस लेता है. मगर क्या आपको पता है कि सिर्फ मुंह से सांस लेना नॉर्मल बात नहीं होती, क्योंकि कभी-कभी यह किसी बीमारी का संकेत भी हो सकती है. अगर आपके मुंह से सांस लेने से नींद खराब हो रही है तो या सिर्फ आदत नहीं बल्कि हेल्थ संबंधित परेशानी हो सकती है. आपको सुबह मुंह सूखना, खर्राटे या थकान जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं. इसलिए वक्त रहते इसकी असल वजह पर ध्यान दें और मुंह से सांस लेने का तरीका पहचानें.  

विज्ञापन

नाक बंद होना

नाक बंद होना 2 / 6

नाक बंद होने की वजह से भी ऐसा हो सकता है. अगर आपको सर्दी-जुकाम है या एलर्जी की समस्या है तो नाक बंद होना नॉर्मल है. इसलिए शरीर खुद ही मुंह से सांस लेना शुरू कर देता है, जिसे नजरअंदाज ना करें. इसे भी पढ़ें- Liver Belly: लिवर बेली क्या है? जानिए किन संकेतों की वजह से ऐसा होता है

विज्ञापन

स्लीप एपनिया

स्लीप एपनिया 3 / 6

इस बीमारी में भी इंसान मुंह से सांस लेता है. अगर बार-बार सोते वक्त आपकी सांस रुकती है या मुंह से लेना शुरू हो जाता है तो यह बीमारी हो सकती है. इसके साथ खर्राटे, रात में जागना आदि भी संकेत नजर आ सकते हैं.

एलर्जी होना

एलर्जी होना  4 / 6

धूल, पालतू जानवरों के बाल या अन्य एलर्जी की वजह से नाक में सूजन हो सकती है, जिससे मुंह से सांस लेने की आदत पड़ सकती है. लंबे समय तक साइनस में सूजन रहने से नाक से सामान्य रूप से सांस लेना मुश्किल हो सकता है.

विज्ञापन

टेढ़ी नाक की हड्डी

टेढ़ी नाक की हड्डी5 / 6

अगर नाक के बीच की हड्डी टेढ़ी हो तो एक या दोनों नथुनों से एयर का फ्लो कम हो जाता है, जिससे इंसान मुंह से सांस लेने लगता है. अगर आपको समझ नहीं आ रहा है तो एक बार डॉक्टर से बात करें.

इसके क्या संकेत हो सकते हैं?

इसके क्या संकेत हो सकते हैं? 6 / 6

इसके साथ, अगर आपका मुंह या गला सूखने लगे या खर्राटे आने लगे तो यह गंभीर हो सकता है. रात में बार-बार नींद खुलना या सिर दर्द रहना भी ठीक नहीं है. मुंह खोलकर सांस लेने से स्थिति गंभीर हो सकती है. इसे भी पढ़ें- किस विटामिन की कमी से चक्कर आते हैं? क्या Vitamin B12 है वजह, जानिए यहां

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.  

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन